Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli को पसंद नहीं आई Siraj की एक हरकत, बीच मैच में गेंदबाज को लगाई फटकार

(Image Credit- Instagram)

Virat Kohli जब भी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर क्रिकेट खेलते हैं, तो उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलता है। इस दौरान वो विरोधी खिलाड़ियों से टक्कर लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, ऐसा कुछ देखने को भी मिला और इस बीच उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी सिराज को भी मैच के दौरान कड़े शब्दों में सलाह दे डाली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli और Sam Konstas के बीच हुआ पंगा

दूसरी ओर चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पंगा हो गया, जिसके बाद ये मामला बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी साइड चेंज कर रहे थे, तभी विराट कोहली युवा बल्लेबाज Sam Konstas से टकरा गए और इसी के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। जिसके बाद अंपायर ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग कर के मामला शांत करवाया। वहीं अब बताया जा रहा है कि इस मामले में कोई बड़ा एक्शन हो सकता है और इस घटना की जांच होने की बात भी सामने आ रही है।

Virat Kohli को सिराज की एक बात नहीं पसंद आई

*बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*इस दौरान मार्नस लाबुशेन और सिराज के बीच हुई कुछ बात, दोनों हंसते हुए दिखे।
*जिसके बाद Virat Kohli ने सिराज को कहा- इन लोगों से हंसकर बात मत कर।
*ऐसे में विराट ने साफ कर दिया कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से दोस्ती के मूड में नहीं है।

सिराज को सलाह देते नजर आए Virat Kohli

🗣🔥😡🥶😅🧐🤔

The stump mic has been kept busy this morning! 😅#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/hwANCA1qar

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024

ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक

दूसरी ओर चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जहां ऑस्ट्रेलिया टीम के 4 टॉप के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इस दौरान Sam Konstas ने 60 रनों की पारी खेली, उसके बाद उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए। साथ ही मार्नस लाबुशेन 72 रनों पर आउट हो गए,  दूसरी ओर स्मिथ ने अभी अर्धशतक लगा दिया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में।

ये गजब का छक्का लगाया था युवा बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...