Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli और Anushka Sharma के अलीबाग वाले नए घर में गृह प्रवेश की तैयारियां शुरू; सामने आया वीडियो

Virat Kohli और Anushka Sharma के अलीबाग वाले नए घर में गृह प्रवेश की तैयारियां शुरू; सामने आया वीडियो

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Source: YouTube Screengrab)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे। इस सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा। ऐसे में अब भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह एक दशक से अधिक समय में पहली बार घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, क्योंकि रणजी ट्रॉफी का अगला दौर 23 जनवरी से शुरू हो रहा है।

लेकिन अगले महीने होने वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जानें से पहले उन्होंने अलीबाग में एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया। हर बार किसी सीरीज के बाद विराट कोहली लंदन चले जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने लंदन न जाकर भारत में रुकने का फैसला किया। वह पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन गए।

लंदन न जाकर भारत में ही घूम रहे हैं कोहली 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज बाबा से मुलाकात की और बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आए। उसके बाद विराट कोहली को  मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया जेटी पर देखा गया, जब वह अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अलीबाग में अपने विशाल हॉलिडे होम में दो दिन रहने गए। अनुष्का शर्मा को सोमवार को अलीबाग से लौटते हुए देखा गया था।

गृह प्रवेश की तैयारियों में लगे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

दरअसल PinkVilla ने एक वीडियो शेयर किया है जो मुंबई के गेटवे का है। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि कोहली-अनुष्का के अलीबाग वाले घर पर गृह प्रवेश की तैयारियां हो रही है। वीडियो में हम पूजा और सजावट के कुछ सामान देख सकते हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- विराट कोहली और अनुष्का के अलीबाग स्थित नए घर में गृह प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गईं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौजूद रह सकते हैं विराट कोहली 

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही है। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है, जो 19 फरवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भी विराट कोहली को टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। तमाम फैंस की निगाहें विराट कोहली पर जरूर होंगी।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...