Skip to main content

ताजा खबर

Virat, I am Your Father”- ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पारी की बेशर्मी की सारी हदें, फिर से विराट को बनाया निशाना

Virat Kohli (Photo Source: Getty/X)

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024 की शुरुआत से पहले विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया मीडिया के लिए सुपरस्टार थे। लेकिन चौथे मैच के आते-आते कहानी एक दम बदल गई है, विराट अब उनके लिए विलन बन गए हैं। मेलबर्न टेस्ट में सैम कोंस्टास के साथ पहले दिन हुए विवाद के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने Virat Kohli को फिर से बनाया अपना निशाना

वहीं की मीडिया ने 19 साल के इस ओपनर की तस्वीर लगाकर लिखा ‘विराट, मैं तुम्हारा पिता हूं’। ऑस्ट्रेलियाई अखबार की यह हेडलाइन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है और भारतीय फैंस इसकी निंदा कर रहे हैं। फैंस को विराट के प्रति ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सैम कोंस्टास ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया और अपनी पहली ही पारी में उन्होंने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए और उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। इस दौरान विराट कोहली के साथ उनकी बहस हुई और भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें कंधा भी मारा था।

Shame on Australian Media, New low in sports journalism !!

— Gss🇮🇳 (@Gss_Views) December 28, 2024

हालांकि आईसीसी ने इस हरकत के चलते विराट कोहली पर जुर्माना ठोक दिया और इस भारतीय स्टार प्लेयर ने उसे स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अभी भी विराट को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहा है। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई टैबलॉयड ‘संडे टाइम्स’ ने ये जो हेडलाइन दी है उसने भारतीय फैंस को हिलाकर रख दिया है। फैंस ने यहां तक कह दिया, कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपना नया निचला स्तर छू लिया है।

मुकाबले की बात करें तो चौथे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त भारत पर 240 रन की हो गई है। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने सातवें विकेट के लिए कप्तान पैट कमिंस के साथ मैच निर्णायक साझेदारी की।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...