Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL VIDEO: फिर से पापा बनने वाले हैं Rohit Sharma! Ritika Sajdeh की इस वीडियो को देख फैंस ने किया दावा

Ritika Sajdeh (Photo Source: X)

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे के कप्तान के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय टीम के प्लेयर्स इन दिनों ब्रेक पर हैं, लेकिन फिर भी रोहित को लेकर कुछ न कुछ खबर सोशल मीडिया पर आते रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि रोहित दोबारा पिता बनने वाले हैं।

Ritika Sajdeh का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रोहित की पत्नी रितिका सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स सेरेमनी में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ही फैंस ने ये कहना शुरू कर दिया है कि, रोहित जल्द ही दूसरी बार पिता बन सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस वीडियो को देखने के बाद रोहित शर्मा के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि हिटमैन के घर दोबारा किलकारी गूंजेगी। हालांकि सोशल मीडिया पर इस अफवाह की पुष्टि होना बाकी है। इसके अलावा रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की तरफ से अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। उसके बाद 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ।

रोहित की अगुवाई में भारत ने जून में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और रोहित ने बारबाडोस में उस जीत के साथ ही सबसे छोटे प्रारूप में अपने करियर का अंत भी कर दिया।

आखिरी बार रोहित हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि रोहित की कप्तानी में भारत को उस वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। फ़िलहाल टीम इंडिया को इस वक्त ब्रेक मिला है और अब सभी सीनियर प्लेयर्स बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...