Skip to main content

ताजा खबर

Vinod Kambli Viral Video: जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं विनोद कांबली, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू!

Vinod Kambli Viral Video: जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं विनोद कांबली, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू!

Vinod Kambli Viral video (Source: X)

Vinod Kambli Viral video: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (Vinod Kambli Health Update) की हालत बेहद खराब हो गई है। कभी स्टार रहे कांबली आज चल भी नहीं पा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह ढंग से चल भी नहीं पा रहे हैं।

कभी करोड़ों रुपए कमाने वाले विनोद कांबली आज एक रुपये के लिए पैसों के मोहताज हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर के सबसे अच्छे दोस्त कांबली आज ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक के सहारे खड़े हैं लेकिन जब चलने की कोशिश करते हैं तो लड़खड़ा जाते हैं। तभी उनके बगल में खड़े लोग उनका समर्थन करते हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकेंगे कि विनोद कांबली ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं।

देखें वीडियो 

विनोद कांबली की ऐसी हालत कैसे हुई?

आखिर विनोद कांबली के साथ क्या हुआ? इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से विनोद कांबली की हालत ठीक नहीं है। किसी कारणवश उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांबली को दिल का दौरा भी पड़ा था। इसके अलावा खबरें थीं कि वह डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। विनोद कांबली चल भी नहीं पा रहे हैं।

मुश्किल हालात में सचिन से मिली थी मदद 

विनोद कांबली आर्थिक संकट में थे, उस वक्त सचिन तेंदुलकर ने उनकी मदद की थी। सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली को एक अकादमी में कोच नियुक्त किया। इसके अलावा उन्हें मुंबई टी20 लीग में भी कोचिंग दी गई थी। लेकिन फिर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 4 शतक, 2 दोहरे शतक और 3 अर्धशतक की मदद से कुल 1084 रन बनाए। टेस्ट में कांबली का स्ट्राइक रेट 59.66 है। कांबली ने वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाए हैं। वनडे में कांबली का स्ट्राइक रेट 71.94 है। विनोद कांबली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगभग 60 की औसत से 9965 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2nd Test: भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर, तो दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड 510 रनों से पीछे

ENG vs IND 2nd Test (Image Credit- Twitter/X)ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 3 जुलाई को दूसरे दिन का खेल...

ENG-W vs IND-W 2025: तीसरे टी20 से बाहर हुई Nat Sciver-Brunt, पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी Tammy Beaumont

ENG-W vs IND-W 2025 (Image Credit- Twitter/X)भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच के शुरू होने से पहले, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम...

ENG vs IND: दूसरे टेस्ट में 200 रन बनाने के साथ शुभमन गिल ने ढेरों रिकाॅर्ड्स को किया अपने नाम, पढ़ें बड़ी खबर 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस...

3 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Shubman Gill (Photo Source: Getty)1) शतक लगाकर शुभमन गिल ने अपने नाम किया ये कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने तीसरे कप्तान भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की...