Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Merchant Trophy में पूर्व भारतीय दिग्गज के बेटे ने ठोका नाबाद शतक, पढ़ें बड़ी खबर

Vijay Merchant Trophy में पूर्व भारतीय दिग्गज के बेटे ने ठोका नाबाद शतक पढ़ें बड़ी खबर

(Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ विजय मर्चेंट ट्राॅफी 2024-25 में नाबाद शतक लगाकर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि अन्वय ने यह कारनामा पंजाब के खिलाफ कर्नाटक अंडर-16 टीम की ओर से किया है।

मुकाबले की बात की जाए तो पंजाब ने 742/9 पर पारी घोषित की। पंजाब को इस टारगेट तक पहुंचाने में गुरसिमरन सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 426 गेंदों में 32 बाउंड्री की मदद से 230 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा पंजाब के 6 और खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली।

इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्वय कर्नाटक टीम की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। एक तरफ विकेटों का पतन चालू था, लेकिन अन्वय ने एक छोर संभाल कर रखा और 7वें विकेट के लिए ध्यान एम हीरेमत के साथ 202 गेंदों में 95 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। मुकाबले में अन्वय ने 234 गेंदों में 12 बाउंड्री की मदद से 110* रनों की पारी खेली और नाबाद रहे।

तो वहीं अंत में कर्नाटक ने 280/7 का स्कोर बनाया और मैच ड्राॅ पर समाप्त हुआ। लेकिन पंजाब द्वारा ली गई बढ़त के कारण उसने टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। साथ ही इससे पहले 16 वर्षीय अन्वय झारखंड के खिलाफ एक ग्रुप स्टेज मैच में 153 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं।

साथ ही पूरे टूर्नामेंट में अन्वय द्रविड़ कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पूरे टूर्नामेंट में अन्वय ने 2 शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 459 रन बनाए। जूनियर क्रिकेट में अन्वय के इन आंकड़ों को देखकर पिता राहुल जाहिर तौर पर गौरान्वित महसूस कर रहे होंगे।

राहुल द्रविड़ का बड़ा बेटा सीनियर मैन्स टी20 टूर्नामेंट में कर चुका है डेब्यू

अन्वय द्रविड़ जहां जूनियर क्रिकेट में सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो वहीं राहुल के बड़े बेटे समित द्रविड़ ने पिछले साल कर्नाटक की महाराजा ट्राॅफी में सीनियर मैन्स टी20 टूर्नामेंट में डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ी ने मैसूर वाॅरियर्स के लिए खेले गए 7 मैचों में 114 के स्ट्राइक रेट से कुल 82 रन बनाए थे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...