Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy 2024-25: संजू सैमसन को केरल टीम से किया गया बाहर, कैंप में नहीं हुए थे शामिल 

Vijay Hazare Trophy 2024-25: संजू सैमसन को केरल टीम से किया गया बाहर, कैंप में नहीं हुए थे शामिल 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के इनफाॅर्म विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को आगामी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 के लिए केरल टीम में नहीं चुना गया है। गौरतलब है कि संजू इस 50 ओवर टूर्नामेंट से पहले केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित एक तीन दिवसीय कैंप में शामिल नहीं हुए थे। शायह यही वजह रही कि उन्हें केरल टीम में जगह नहीं मिली।

हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2024 में केरल टीम की कमान संभालने वाले संजू सैमसन ने पहले ही अपनी उपलब्धता को लेकर केसीए को बता दिया था, कि वह इस कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। तो वहीं SMAT में संजू की कप्तानी में केरल ग्रुप ई में तीसरे नंबर पर रही थी, और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

साथ ही बता दें कि इससे पहले सैमसन को पिछले हफ्ते विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 30 सदस्यीय संभावित सूची में शामिल किया गया था। हालांकि, तीन दिवसीय कैंप में रिपोर्ट करने में विफल रहने के बाद, उन्हें मंगलवार, 17 दिसंबर को घोषित अंतिम 19-सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। सैमसन की अनुपस्थिति में सलमान निजार को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

तो वहीं संजू सैमसन को टीम में शामिल ना करने को लेकर, केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव Vinod S Kumar ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- संजू ने एक ई-मेल भेजकर कहा था कि वह कैंप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम ने उनके बिना वायनाड में एक छोटा कैंप लगाया। स्वाभाविक रूप से, हमने चयन के लिए केवल उन लोगों पर विचार किया, जो इस कैंप का हिस्सा थे। इस मामले पर उनसे आगे कोई चर्चा नहीं हुई है।

Vijay Hazare Trophy 2024-25 के लिए केरल टीम का फुल स्क्वाॅड

सलमान निजार (कप्तान), रोहन एस कुन्नुमल, शॉन रोजर, मोहम्मद अजहरुद्दीन एम (विकेटकीपर), आनंद कृष्णन, कृष्णा प्रसाद, अहमद इमरान, जलज सक्सेना, आदित्य सरवटे, सिजोमन जोसेफ, बेसिल थम्पी, बेसिल एनपी, निधिश एमडी, ईडन एप्पल टॉम , शराफुद्दीन एनएम, अखिल स्कारिया, विश्वेश्वर सुरेश, वैशाख चंद्रन, अजनास एम (विकेटकीपर)।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...