Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy 2024-25: विदर्भ ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, करुण नायर को बनाया गया टीम का कप्तान

Vijay Hazare Trophy 2024-25: विदर्भ ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, करुण नायर को बनाया गया टीम का कप्तान

Mysuru Warriors skipper Karun Nair in action. (Photo Source: KPL)

अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 की विदर्भ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। विदर्भ ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें करुण नायर के साथ कई धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड मे जगह मिली है। जहां एक तरफ करुण नायर को कप्तान नियुक्त किया गया है वहीं जितेश शर्मा विदर्भ टीम की उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

उपकप्तानी के साथ-साथ जितेश शर्मा को विकेटकीपिंग की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन दोनों के अलावा ध्रुव शेरॉय, शुभम दुबे, अथर्व तायडे को भी विदर्भ टीम में शामिल किया गया। हर्ष दुबे, यश ठाकुर, यश राठौड़ और दर्शन नालकंडे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाते हुए देखा जाएगा।

हालांकि विदर्भ टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल नहीं किया गया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उमेश यादव ने अपनी छाप छोड़ी है। उमेश यादव को ‘विदर्भ एक्सप्रेस’ के नाम से भी जाना जाता है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि उमेश यादव ने विदर्भ की ओर से रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी भाग लिया था।

हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में उन्हें विदर्भ की ओर से खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। टीम में युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी थी। विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी 2024 का अपना पहला मैच जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 23 दिसंबर को खेलना है। इसके बाद टीम अपना दूसरा मैच 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में खेलेगी। टीम को अपना तीसरा मैच 28 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ जबकि चौथा मैच 31 दिसंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेलना है। पांचवा मैच विदर्भ 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी जबकि अंतिम मैच मिजोरम के खिलाफ 5 जनवरी को विदर्भ खेलती हुई नजर आएगी।

यह रही विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए विदर्भ टीम और उनका सपोर्ट स्टाफ

करुण नायर (कप्तान), ध्रुव शेरॉय, अथर्व तायडे, यश राठौड़, अपूर्व वानखेड़े, शुभम दुबे, अमन मोखाड़े, यश कदम, जितेश शर्मा, अक्षय वाडकर, हर्ष दुबे, पार्थ रेखाड़े, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भूटे।

सपोर्ट स्टाफ: उस्मान गनी (कोच), अतुल रानाडे (सहायक कोच), युवराज सिंह दसोंधी (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), डॉ. नितिन खुराना (फिजियो), यश थोराट (साइडआर्म बॉल थ्रोअर), रोहित पेज, अमित माणिकराव (वीडियो विश्लेषक), जितेंद्र दरभे (मैनेजर)

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...

SA vs AUS: स्टार्क के 6 विकेटों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की वापसी, उतार-चढ़ाव भरा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन

SA vs AUS: Mitchell Starc Six-Wicket Haul Triggers South Africa Collapse on Day 1 (image via getty) मंगलवार, 27 अक्टूबर को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच...

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...