Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy: बंगाल के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी, बड़ी वजह आई सामने

Vijay Hazare Trophy बंगाल के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी बड़ी वजह आई सामने

Mohammed Shami (Photo Source: X)

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत 21 दिसंबर से हो रही है। बंगाल की टीम पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी। इस बीच, बड़ी खबर सामने आ रही है, बंगाल ने मोहम्मद शमी को पहले मैच में आराम देने का फैसला लिया है। शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन बीच टूर्नामेंट उनके घुटने में सूजन हो गई।

यह भी पढ़े:- BGT 2024-25: मेलबर्न पहुंचने पर पत्रकार पर भड़के विराट कोहली, कहा- आप मेरी मर्जी के बिना

फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनके टखने की सर्जरी भी हुई है। वह लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पिछले एक साल से भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन वह अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि, मोहम्मद शमी काफी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन वह अभी भी घुटने की सूजन से जूझ रहे थे। गेंदबाज इस वक्त एनसीए की निगरानी में हैं और उनकी वापसी के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए बंगाल का स्क्वॉड-

सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), सुमंत गुप्ता, सुभम चटर्जी, रंजोत सिंह खैरा, प्रदीप्ता प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह , मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ

व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में वापसी पर हैं शमी की नजरें-

रिपोर्ट्स की मानें तो शमी की निगाहें अब व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में वापसी पर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी और मार्च में खेला जाने वाला है, शमी की मंशा इस टूर्नामेंट में खेलने की है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...