Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: WCL में रन आउट होने के बाद इरफान पठान हुए गुस्से से लाल, बड़े भाई युसूफ पठान पर चिल्लाए

Irfan Pathan and Yusuf Pathan (Photo Source: X)

इंग्लैंड में इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स नाम की टूर्नामेंट खेली जा रही है। इसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान भारत के दो खिलाड़ी आमने-सामने हो गए। ये लेजेंड कोई और नहीं, बल्कि दो सगे भाई थे। इरफान पठान और यूसुफ पठान के बीच मैदान पर बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस मैच में यूसुफ पठान की गलती से इरफान पठान आउट हो गए। इसके बाद इरफान पठान बड़े भाई पर जोर से चिल्लाने लगे और अपना गुस्सा जाहिर किया और फिर पवेलियन की ओर लौट गए। इस मैच में इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा। ये मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 54 रनों से जीता। लेकिन हार के बावजूद इंडिया चैंपियंस सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

आउट होने के बाद युसूफ पठान पर काफी गुस्से में नजर आए इरफान

इंडिया चैंपियंस की पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर इरफान पठान ने एक शॉट खेला, जो हवा में गया। साउथ अफ्रीका के प्लेयर ने इस कैच को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, इसमें वो कामयाब नहीं रहे। लेकिन फिर भी उनकी टीम को इरफान का विकेट मिल गया, क्योंकि दो भाइयों के बीच तालमेल सही नहीं थी।

इरफान पठान दूसरे रन के लिए दौड़ना चाहते थे। यहां तक कि यूसुफ पठान ने भी डबल रन लेने की कोशिश की और उसके लिए कॉल किया था, लेकिन बाद में वे रुके, दौड़े और फिर रुक गए, इस चक्कर में सारा कंफ़्यजन पैदा हुआ। इसके बाद इरफान वापसी नॉन स्ट्राइकर एंड पर लौट नहीं पाए और रन आउट हो गए।

A heated moment between Pathan brothers at WCL.

India Champions needed 21 runs in the last 12 balls to qualify for Semi Finals. pic.twitter.com/hgIbhCtGFq

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 11, 2024

इरफान पठान आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे। यही वजह थी कि वे अपने भाई पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन वे जल्द ही पवेलियन लौट गए। हालांकि उनके आउट होने से मैच पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि जब वे आउट हुए तो करीब 80 रन आखिरी दो ओवरों में चाहिए थे।

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...