Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: SA20 में एक फैन बना लखपति, विलियमसन का कैच पकड़कर कमाए 90 लाख

VIDEO: SA20 में एक फैन बना लखपति, विलियमसन का कैच पकड़कर कमाए 90 लाख

Fan in SA20 Match (Photo Source: X)

क्रिकेट मैच के दौरान जब भी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री के पार जाती है तो वहां मौजूद फैंस गेंद को पकड़ने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। कई टूर्नामेंट में तो एक हाथ से कैच पकड़ने पर फैंस को इनाम भी मिला है, ऐसा ही एक नजारा SA20 लीग के दौरान देखने को मिला। DSG vs PC मैच के दौरान एक फैन ने केन विलियमसन का शानदार कैच पकड़ा, उस कैच ने फैन को लखपति बना दिया।

दरअसल, SA20 लीग में मैदान के बाहर फैन्स को एक हाथ से कैच पकड़ने के लिए 90 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। बता दें, फैन ने केन विलियमसन का कैच पकड़ा। फैन का यह कैच देखने के बाद विलियमसन के इस शॉट से ज्यादा उस कैच को लेकर बातें हो रही है।

SA20 मैच में एक फैन ने पकड़ा स्टैंड्स में शानदार कैच

SA20 2025 के दूसरे मैच का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ। डरबन के सुपर जायंट्स (DSG) ने किंग्समीड में खेले गए मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स (PC) को मात्र दो रन से मात दी। मगर उससे पहले, स्टैंड में ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ईथन बॉश द्वारा फेंके गए DSG की पारी के 17वें ओवर में, केन विलियमसन ने एक घुटने पर बैठकर गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से शानदार शॉट लगाया, लेकिन वहां मौजूद एक फैन ने उस गेंद को एक हाथ से लपककर हर किसी को हैरान कर दिया।

इस कैच के बाद हर कोई केन विलियमसन के शॉट की नहीं बल्कि फैन के कैच की तारीफ कर रहा है। यह कैच विलियमसन के शॉट से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इस कैच को पकड़ने के लिए उस फैन को 2 मिलियन साउथ अफ्रीकी रैंड इनाम के तौर पर मिला, जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 90 लाख रुपये होते हैं। दरअसल, SA20 में कैच के लिए जो 2 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है, वो पूरे सीजन में एक हाथ से कैच पकड़ने वाले फैंस में बांटा जाएगा।

वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो, DSG ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 209 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए PC को रहमानुल्लाह गुरबाज (89) और विल जैक्स (64) ने धमाकेदार शुरुआत दी थी। 12.1 ओवर में दोनों के बीच 154 रनों की शानदार साझेदारी हुई। मगर इसके बावजूद टीम हार गई। टीम को आखिरी 47 गेंदों पर जीत के लिए 56 रनों की दरकार थी, लेकिन नूर अहमद और क्रिस वोक्स की शानदार गेंदबाजी ने DSG को इस मैच में 2 रनों से रोमांचक जीत दिलाई।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Indian players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू...

IND vs NZ 2026: ‘वनडे के लिए फिट नहीं’ रॉबिन उथप्पा ने उठाए शिवम दुबे की फिटनेस पर सवाल

Robin Uthappa Shivam Dube (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की फिटनेस...

BBL 2025-26: ‘प्लेऑफ में दिखेगा असली दम’ आउट ऑफ फाॅर्म ग्लेन मैक्सवेल को मिला पीटर सिडल का साथ

Glenn Maxwell (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 के प्लेऑफ करीब आते ही मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अपने साथी खिलाड़ी और स्टार...