Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Oshane Thomas ने एक गेंद में लुटाए 15 रन, 12 गेंदों का ओवर और फिर जो हुआ….

Oshane Thomas (Photo Source: X)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 का तीसरा मुकाबला खुलना टाइगर्स और Chittagong Kings के बीच 31 दिसंबर को धाका में खेला गया। खुलना टाइगर्स ने 37 रनों से जीत दर्ज कर शानदार अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत कर दी है। लेकिन इस बीच, खुलना की जीत से ज्यादा मैच के दौरान ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) द्वारा फेंका गया एक ओवर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं-

Oshane Thomas ने एक ओवर में दिए 18 रन

Chittagong Kings की पहली पारी का पहला ओवर ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) ने डाला था। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कुल 15 रन दे दिए। इस ओवर में कुल 12 गेंदें फेंकी गई और 18 रन आए। गेंदबाज ने ओपनर नईम इस्लाम का विकेट भी चटकाया। Chittagong के पारी के पहले ओवर की कहानी-

0.1- नो बॉल
0.1- कोई रन नहीं
0.2- नो बॉल, छक्का (6 रन)
0.2- वाइड
0.2- वाइड
0.2- नो बॉल, चौका (4 रन)
0.2- कोई रन नहीं
0.3- कोई रन नहीं
0.4- नो बॉल
0.4- दो रन
0.5- नाईम इस्लाम (12) आउट
0.6- कोई रन नहीं

यहां देखें वीडियो-

Oshane Thomas conceded 15 Runs in just 1 ball in BPL 🤯#BPL2025 pic.twitter.com/FciXGkjdMX

— K.Uday (@udayvardhan_k) December 31, 2024

जानें Chittagong Kings और Khulna Tigers के बीच के मैच का हाल-

Chittagong Kings ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। खुलना टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन ठोक दिए। बोसितो ने 50 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, माहिदुल इस्लाम ने 22 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। Chittagong Kings के लिए एलिस इस्लाम और खलीद अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Chittagong Kings की टीम 18.5 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई और खुलना ने 37 रनों से जीत दर्ज की। शमीम हुसैन ने 38 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 78 रन की सर्वाधिक पारी खेली। खुलना टाइगर्स के लिए अबू रोनी ने 3.5 ओवरों में 44 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 3 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...