Skip to main content

ताजा खबर

Video of the Day: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी हैट्रिक से स्कॉटलैंड पस्त, वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

Romario Shepherd (Image credit Twitter - X)
Romario Shepherd (Image credit Twitter – X)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो बार की टी20 विश्व चैंपियन टीम ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कैरेबियाई अंदाज पूरी तरह देखने को मिला, जहां गेंद और बल्ले दोनों से वेस्टइंडीज का दबदबा रहा।

मैच का सबसे यादगार पल स्कॉटलैंड की पारी के 17वें ओवर में आया। रोमैरियो शेफर्ड, जिन्होंने अपने पहले दो ओवरों में 19 रन लुटा दिए थे, जब तीसरा ओवर डालने आए तो कहानी ही बदल गई। उन्होंने इस ओवर में इतिहास रचते हुए हैट्रिक समेत चार विकेट झटके और पूरी स्कॉटलैंड टीम की कमर तोड़ दी। यह मुकाबले का वीडियो ऑफ द डे भी रहा।

ओवर की दूसरी गेंद पर शेफर्ड ने मैथ्यू क्रॉस को आउट किया। अगली ही गेंद पर माइकल लीक्स पवेलियन लौट गए। इसके बाद चौथी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ओलिवर डेविडसन का ऑफ स्टंप उखाड़ते हुए शेफर्ड ने शानदार हैट्रिक पूरी की। वह यहीं नहीं रुके ओवर की आखिरी गेंद पर एक और विकेट लेकर उन्होंने इस ओवर को मैच-विनिंग बना दिया। शेफर्ड ने तीन ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

यह रोमैरियो शेफर्ड के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी हैट्रिक थी। इसके साथ ही वह किसी फुल-टाइम क्रिकेट खेलने वाले देश से टी20I में दो हैट्रिक लेने वाले केवल चौथे गेंदबाज बने। कुल मिलाकर, यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की 10वीं हैट्रिक रही।

देखें वीडियो

मैच में एक और शानदार लम्हा तब देखने को मिला जब शिमरोन हेटमायर ने पांचवें ओवर में जबरदस्त कैच लपका। शमार जोसेफ की शॉर्ट गेंद पर जॉर्ज मुंसी ने पुल शॉट खेला, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े हेटमायर ने शानदार दौड़ लगाते हुए दाईं ओर छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। मुंसी 19 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन टीम पूरे मैच में नियंत्रण में दिखी। शिमरोन हेटमायर ने 64 रनों की अहम पारी खेली और उन्हें उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

देखें वीडियो

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...

T20 WC 2026: वानखेड़े स्टेडियम में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? जाने यहां 

England (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने विजयी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच...

T20 World Cup 2026: IND vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 WC 2026, IND vs USA: Top 10 funny memes (image via X) टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन शनिवार को...

T20 WC 2026, IND vs USA: भारत ने तीसरे मुकाबले में यूएसए को 29 रनों से हराया

IND vs USA (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का तीसरा मैच आज 7 फरवरी, शनिवार को भारत और यूएसए के बीच, मुंबई के...