Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Duleep Trophy में संजू सैमसन का शर्मनाक प्रदर्शन, इंडिया-A के खिलाफ मात्र 5 रन पर लौटे पवेलियन

Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)

दलीप ट्रॉफी दूसरे राउंड मुकाबले में इंडिया-ए और इंडिया-डी की टीम आमने-सामने हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन इंडिया-डी के लिए खेल रहे हैं, लेकिन वह पहली पारी में बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। संजू सैमसन आकिब खान के खिलाफ सस्ते में विकेट गंवा बैठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए संजू सैमसन

इंडिया-डी की पारी का 18वां ओवर इंडिया-ए के गेंदबाज आकिब खान ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने पुल करने कोशिश की थी, लेकिन बल्ले पर गेंद अच्छे से लगी नहीं और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिड-ऑन पर एक अच्छा पकड़ा। सैमसन 6 गेंदों में मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां देखें संजू सैमसन के आउट होने का वीडियो-

Pacers Khaleel Ahmed & Aaqib Khan have impressed so far for India A with 2⃣ wickets each!

Watch 📽️ all the 4⃣ India D wickets to fall in the morning session on Day 2 🔽#DuleepTrophy | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️: https://t.co/m9YW0HttaH pic.twitter.com/7GIOzLwpa5

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 13, 2024

बता दें, दलीप ट्रॉफी में पहली बार संजू सैमसन का चयन हुआ है। उन्होंने इंडिया-डी स्क्वॉड में ईशान किशन को रिप्लेस किया था, जो चोटिल होकर पहले राउंड से बाहर हो गए थे। ईशान किशन दूसरे राउंड में इस वक्त इंडिया-सी के लिए खेल रहे हैं।

पहली पारी में 183 रन पर सिमटी इंडिया-डी की पारी

मुकाबले में टॉस हारकर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 290 रनों पर ऑलआउट हुई। शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। इंडिया-डी के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इंडिया-डी की टीम पहली पारी में 183 रनों पर सिमट गई। देवदत्त पडिक्कल ने 124 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेली।

देवदत्त के अलावा हर्षित राणा ने 31 रन बनाकर अहम योगदान दिया, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी सबको निराश किया, वह खलील अहमद के खिलाफ डक पर आउट हुए। इंडिया-ए के लिए खलील अहमद और आकिब खान ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...