Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: CPL में आखिरी ओवर में 16 रन नहीं डिफेंड कर पाए आमिर, ड्वेन प्रिटोरियस ने खोले गेंदबाज के धागे

Amir and Pretorius-(X.com)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2024 में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार, 28 अगस्त को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने करीबी मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की और अब शुक्रवार 30 अगस्त को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने आखिरी 4 ओवर में 65 रन चेज कर हर किसी को चौंका दिया। इस दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जो मार पड़ी वो शायद कभी नहीं भुलेंगे।

दरअसल इस मैच के आखिरी ओवर में गुयाना को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी, ड्वेन प्रीटोरियस ने आमिर के ओवर में तीन चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाकर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। वहीं इस मैच के बाद आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

WHAT A GAME, WHAT A FINISH! #CPL #CPL24 #ABFvGAW #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport pic.twitter.com/G0xGKbE4Ns

— CPL T20 (@CPL) August 31, 2024

कुछ ऐसा रहा इस मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए। कोई बल्लेबाज अर्धशतक तो नहीं बना पाया, लेकिन फखर जमन और इमाद वसीम ने 40-40 रनों की महत्वपूर्ण पारियां जरूर खेली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में ही आउट हो गए, वहीं शिमरन हेटमायर और आजम खान जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

वहीं इसके बाद जब टीम की स्थिति संभलती हुई नजर आ रही थी तब शाई होप भी 122 के स्कोर पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी 4 ओवर में गुयाना को 65 रनों की दरकार थी। तब रोमारियो शेफर्ड 4 छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेल मैच को और रोमांचक बना दिया। वहीं आखिरी के ओवर में अमेजन को 16 ही रनों की दरकार थी। तब ड्वेन प्रीटोरियस ने 3 चौके और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जीताया।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...