Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 4,4,4,6,6,6,6,6,6…. राशिद खान ने अपनी पावरहिटिंग से मचाया बवाल, 26 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Rashid Khan (Photo Source: X/Twitter)

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान इस वक्त शपागीजा क्रिकेट लीग 2024 में स्पीन घर टाइगर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। राशिद खान की टीम को एमो शार्क्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 26 रन (DLS के तहत) से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन राशिद ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस को दिल जीत लिया।

बारिश से प्रभावित मैच में एमो शार्क्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। स्पीन घर टाइगर्स को जीत के लिए 12 ओवर में 139 रनों का DLS टारगेट मिला था, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना पाई।

राशिद खान की धुआंधार बल्लेबाजी ने बांधा समां

एमो शार्क्स के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पीन घर टाइगर्स ने महज 20 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर पर नहीं पहुंच पाया। हालांकि, कप्तान राशिद खान ने अपनी पावरहिटिंग से विरोधी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

राशिद खान ने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ 26 गेंदों में 203.84 की स्ट्राइक रेट से 53 रनों की पारी खेली। राशिद खान ने अपनी पारी में तीन चौके और 6 छक्के लगाए। करामाती खान ने कुछ अतरंगी शॉट्स भी लगाए, जिनमें नो-लुक शॉट शामिल था। साथ ही उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाने का प्रयास किया था।

यहां देखें राशिद खान की बल्लेबाजी का वीडियो-

राशिद ने गेंद से भी दिया बड़ा योगदान

राशिद खान ने इकरम अली खिल के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को गेम में वापसी दिलाई थी। उन्होंने मोहम्मद गुल अलीजई द्वारा डाले गए ओवर में 4 गेंदों में लगातार तीन छक्के जड़े थे। ऑलराउंडर फिर 9वें ओवर में मोहम्मद गुल अलीजई के खिलाफ ही विकेट गंवा बैठे। राशिद ने गेंद से भी अपना योगदान दिया, उन्होंने तीन ओवर के स्पैल में एक विकेट लेकर 20 रन दिए थे।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...