Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 18 साल बाद फिर से इरफान पठान ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से पाक पर बरपाया कहर, यूनिस खान को किया बोल्ड

Irfan Pathan & Younis Khan (Photo Source: X)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मुकाबला इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच कल लंदन में एजबेस्टन में खेला गया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया। वहीं इस फाइनल में इरफान पठान ने यूनिस खान को अपनी बलखाती हुई इनस्विंग पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी इरफान पठान की गेंदबाजी में वही धार देखने को मिली जैसी फैंस को उनके इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के दिनों में देखने मिलती थी। यूनिस जिस तरह से इरफान की गेंद पर बोल्ड हुए वे खुद भी 18 साल पीछे कराची टेस्ट को याद कर रहे होंगे। दरअसल 18 साल पहले भी इरफान पठान ने कुछ इसी अंदाज में कराची में यूनिस खान को बोल्ड किया था।

इरफान पठान ने कुछ इस अंदाज में यूनिस खान को किया बोल्ड

वहीं WCL फाइनल में इरफान पठान ने पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने एक शानदार इनस्विंग गेंद डाली जो यूनिस खान के बैट और पैड के बीच से होते हुए सीधा स्टंप में जाकर लगी। इससे पहले की यूनिस खान को कुछ भी समझ आता वो तब तक बोल्ड हो चुके थे। आउट होने के बाद पाक कप्तान काफी ज्यादा निराश दिखे।

Irfan Pathan masterclass against Pakistan. 🫡pic.twitter.com/MXu81R4cBj

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 13, 2024

वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला असरदार साबित नहीं हुआ। भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा शोएब मलिक ने 41 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा कमरान अकमल ने 24 और मकसूद ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अरुनीत सिंह ने निकाले। पाकिस्तान के द्वारा दिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम ने अंबाती रायुडू (50) , गुरकीरत सिंह मान (34) और यूसुफ पठान की दमदार पारी से 5 गेंद रहते ही 5 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...