Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: हर्षित ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठे गुरु GG, हेड कोच का एनिमेटेड रिएक्शन हुआ वायरल

Harshit Rana & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images/X)

शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20I में भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने यादगार डेब्यू किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को शुरुआती प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरी पारी में वो शिवम दुबे के कनक्शन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में आए और शानदार गेंदबाजी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हर्षित ने गेंदबाजी में अपनी चमक बिखेरी और तीन विकेट हॉल अपने नाम किया। इस मैच में जैसे ही हर्षित ने अपना पहला विकेट लिया उसके बाद गौतम गंभीर काफी खुश नजर आए और वो डगआउट में खुशी से उछल पड़े। गंभीर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स में हर्षित के साथ मिलकर काम किया।

Harshit Rana के विकेट पर Gautam Gambhir ने इस अंदाज मनाया जश्न

मुकाबले की बात करें तो हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन को अपना शिकार बनाया इस विकेट के बाद गंभीर का रिएक्शन देखने लायक बन रहा था। गौतम गंभीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गौतम गंभीर और हर्षित राणा आईपीएल 2024 में केकेआर का हिस्सा थे, राणा के टीम के चयन के पीछे गौतम गंभीर का होना बताया जा रहा है।

Proud Guru @GautamGambhir 😍❤️ #INDvsENG pic.twitter.com/5MTZTrwy6z

— Sukanya Chatterjee (@GautiSukanya) January 31, 2025

हर्षित राणा ने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की और लिविंगस्टन, जैकब बैथल और जेमी ओवरटन का विकेट अपने नाम किया। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मैच में वापसी की. हर्षित राणा ने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आपको बता दें कि, इससे पहले राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

भारत ने शुक्रवार को इंग्लैंड को चौथे मैच में हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। SKY की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीते थे लेकिन तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी की और मैच अपने नाम किया। हालांकि चौथे मैच में भारत ने खराब शुरुआत के बावजूद दमदार वापसी की और इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...