Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: श्रीलंका दौरे के लिए नए लुक में नजर आए अक्षर पटेल, देखें वायरल वीडियो 

VIDEO: श्रीलंका दौरे के लिए नए लुक में नजर आए अक्षर पटेल, देखें वायरल वीडियो 

Axar Patel (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। बता दें कि भारत के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टी20 मैच से होगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि वनडे सीरीज में यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के इस दौरे के शुरू होने से पहले एक टीम इंडिया के खिलाड़ी एक फोटोशूट में नजर आए हैं, जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) बिल्कुल भी पहचान में नजर नहीं आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षर ने छोटे बाॅल और दाढ़ी रखी हुई है। इस नए लुक में अक्षर बिल्कुल भी पहचान में नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें अक्षर पटेल के नए लुक की वीडियो

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का फुल शेड्यूल:

पहला टी20: 27 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20: 28 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20: 30 जुलाई, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पहला वनडे: 2 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

दूसरा वनडे: 4 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

तीसरा वनडे: 7 अगस्त, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 सीरीज के लिए: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे सीरीज के लिए: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...