Skip to main content

ताजा खबर

Video: रोहित शर्मा के स्टेज पर आते ही फैंस चिल्लाने लगे- स्टार्क-स्टार्क…., देखिए फिर हिटमैन का जवाब

Rohit Sharma (Source X)

Fans Shouting Starc-Starc in Front of Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में जब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रौद्र रूप पूरी दुनिया ने देखा था। रोहित शर्मा ने उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी।

रोहित के रडार में सबसे पहले मिचेल स्टार्क आए थे और हिटमैन ने उन्हें 1 ही ओवर में 29 रन जड़ दिए थे। मिचेल स्टार्क जैसे घातक गेंदबाज को इस बेरहमी से अटैक करने के बाद यह पूरी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया था।

रोहित ने इस पारी में न सिर्फ गेंदबाजों की धुलाई की बल्कि टीम इंडिया ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैटिंग और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन कर मैच भी जीता। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गई थी। कुछ फैंस ने इसे वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला बताया था।

भारत ने उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने ही नहीं दिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रोमांचक जीत हासिल कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया और सालों के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया।

रोहित शर्मा के लिए लगे मिचेल स्टार्क-मिचेल स्टार्क के नाम के नारे 

टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतकर वापस आने के बाद खिलाड़ियों के लिए परेड निकाली गई थी और पूरे देश ने दिवाली जैसा जश्न मनाया था। रोहित शर्मा को लेकर फैंस का प्यार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में रोहित परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने के बाद अमेरिका में एक प्रमोशनल इवेंट में गए थे और उनके स्टेज पर आते ही फैंस ने मिचेल स्टार्क, मिचेल स्टार्क करके चिल्लाना शुरू कर दिया।

फैंस का चिल्लाना इस बात की ओर इशारा कर रहा था कि पूरी दुनिया को उनके द्वारा ऑस्ट्रेलियाई टीम को तबाह करते देख मजा आया। इस शोर को सुन रोहित शर्मा ने स्माइल के साथ फैंस को “Calm Down Guys” यानी मजाक में शांत होने के लिए कहा।

आइए देखें वीडियो- Fans Shouting Starc-Starc in Front of Rohit Sharma

Fans shouted : Mitch Starc, Mitch Starc.
Rohit Sharma said : Calm down guys.💀 pic.twitter.com/ga3VFARhSv

— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 (@IamHydro45_) July 14, 2024

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...