Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रवींद्र जडेजा का शिकार बने सैम कोंस्टास, आउट होने के बाद किया यह खास काम

Ravindra Jadeja & Sam Konstas (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिस पर टीम सफल होती हुई नजर आ रही है।

डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने पहली पारी में शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ चौके-छक्के लगाकर 7वें ओवर में 14 रन और 11वें ओवर में 18 रन बटोरे। कोंस्टास को भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। आइए आपको बताते हैं कि कोंस्टास किस तरह से आउट हुए-

रवींद्र जडेजा के हाथों आउट हुए सैम कोंस्टास

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 20वां ओवर रवींद्र जडेजा ने डाला था। ओवर की पहली गेंद को सैम कोंस्टास ने एक्स्ट्रा कवर की ओर मारा था, लेकिन कोई रन नहीं ले पाए थे। दूसरी गेंद पर फिर वह LBW आउट हो गए। गेंद सीधे उनके पैड्स पर जाकर लगी और ऑनफील्ड अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा से बातचीत की, लेकिन फिर रिव्यू नहीं लेने का सोचा।

सैम कोंस्टास ने डेब्यू मैच की पहली पारी में 65 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक ठोका। कोंस्टास के आउट होने के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस ने खड़े होकर उनके सम्मान में ताली बजाकर उनका अभिवादन भी किया।

यहां देखें वीडियो-

Konstas’ gone! ☝#RavindraJadeja does the trick as #TeamIndia get the breakthrough! 👏#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/UocjATtkxn

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024

फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें-

सैम कोंस्टास आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी फैंस के साथ उनके बर्ताव की जमकर सराहना की। युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के लिए डेब्यू मैच काफी ज्यादा खास बन गया है, देखना होगा कि वह दूसरी पारी में कैसी पारी खेल पाते हैं।

He’s quite busy and popular already! 🔥😊

Sam Konstas 🎉🎊 pic.twitter.com/552dtvvPuq

— Lucid Dreamz (@AshishShawshank) December 26, 2024

 

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...