Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रणजी ट्राॅफी में अपना आखिरी मैच खेलने उतरे रिद्धिमान साहा, साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने दिया खास फेयरवेल

Wriddhiman Saha (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha), आज 31 जनवरी को जारी रणजी ट्राॅफी में अपने करियर का आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरे हैं। साहा ने करीब 20 साल चले लंबे क्रिकेट करियर को आखिरकार विराम देने का फैसला किया है।

भारत और बंगाल के शानदार विकेटकीपर साहा का एलीट ग्रुप सी में पंजाब बनाम बंगाल मैच, क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। तो वहीं, इस मैच से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष स्नेहआशीष गांगुली खिलाड़ी को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए नजर आए।

साथ ही जब वह मैदान पर खेलने के लिए उतरे तो उन्हें साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ से गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। साथ ही साहा की इस वीडियो को बीसीसीआई घरेलू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रिद्धिमान साहा की यह वायरल वीडियो

A special and emotional farewell 🫂

Guard of honour and felicitation for Bengal wicketkeeper-batter Wriddhiman Saha who is playing his final First-class match 👏👏#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | @Wriddhipops

Scorecard ▶️ https://t.co/GAuG6Mqk8H pic.twitter.com/DGCJRh4QWT

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 31, 2025

दूसरी ओर, कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो आज दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। स्टंप के समय पंजाब ने दूसरी पारी में 21 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, तीन विकेट के नुकसान पर कुल 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अनमोलप्रीत सिंह 28* और प्रभसिमरन सिंह 9* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पंजाब बंगाल से पहली पारी के आधार पर 88 रनों से पीछे है, जबकि उसकी पहली पारी महज 191 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जबाव में बंगाल ने 92.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद कुल 343 रन बनाए। बंगाल के लिए सूरज संधू जायसवाल ने 111 और अभिषेक पोरेल ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, अपना आखिरी मैच खेल रहे साहा इस मैच की पहली पारी में बंगाल के लिए 7 गेंदों में बिना कोई रन बनाए गुरनूर बरार के खिलाफ अनमोल मल्होत्रा को कैच थमा बैठे। देखना होगा साहा दूसरी पारी में बंगाल के लिए कितने रन स्कोर करते हैं?

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...