Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बुमराह ने India के ‘Headache’ को बनाया अपना शिकार, डक पर आउट हुए ट्रैविस हेड

Travis Head & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत पक्ष में रखा है।

मेजबान टीम को उम्मीद रही होगी कि मेलबर्न टेस्ट में भी ट्रैविस हेड के बल्ले से एक शानदार पारी निकलेगी। लेकिन जसप्रीत बुमराह के आगे सारे अरमान धरे के धरे रह गए। बूम-बूम ने हेड को पहली पारी में डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस तरह जसप्रीत बुमराह ने हेड को किया बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 67वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। पहली गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर स्टीव स्मिथ ने तीन रन बटोरे थे और फिर स्ट्राइक ट्रैविस हेड को दिया था। दूसरी गेंद पर हेड कोई रन नहीं ले पाए और फिर अगली गेंद पर बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

ट्रैविस हेड गेंद को ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए, उन्हें लगा गेंद सीम नहीं करेगी। लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और स्टंप्स के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। हेड सात गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे और 240 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा विकेट गंवाया।

यहां देखें ट्रैविस हेड के आउट होने का वीडियो-

BUMRAH SEED TO GET HEAD FOR A DUCK!#AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @nbn_australia pic.twitter.com/ZlpIVFca5O

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2024

आपको बता दें, ट्रैविस हेड पहली बार भारत के खिलाफ डक पर आउट हुए हैं। बुमराह के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हेड प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 26.60 के औसत, 60.73 की स्ट्राइक रेट से 290 गेंदों में सिर्फ 133 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाज ने हेड को पांच बार अपना शिकार बनाया है।

मेलबर्न में खेले जा रहे मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ (68*) और एलेक्स कैरी (23*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...