Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पिंक बॉल टेस्ट: पहले दिन की पहली ही गेंद पर जायसवाल हुए आउट, स्टार्क ने भेजा पवेलियन

VIDEO पिंक बॉल टेस्ट पहले दिन की पहली ही गेंद पर जायसवाल हुए आउट स्टार्क ने भेजा पवेलियन

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित जो व्यक्तिगत कारणों की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे तो वो टीम में वापस आ गए हैं, वहीं उसके अलावा टीम में दो बदलाव और हुए हैं।

जैसा की इस मैच के शुरू होने से पहले रोहित ने कहा था कि इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे तो हुआ भी कुछ वैसा ही, दोनों ही बल्लेबाज पारी का आगाज करने आए। लेकिन जायसवाल जिन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतज लगाया था वो इस मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें दिन की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने LBW आउट किया।

जयसवाल और स्टार्क के बीच राइवलरी पर्थ में शुरुआती मैच में शुरू हुई, जब 22 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को यह कहते हुए स्लेजिंग की कि वह धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे थे। स्टार्क ने जयसवाल को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में खुलासा किया कि वह स्लेज की आवाज़ नहीं सुन सके। इसके बाद एडिलेड में उनका पहली बार आमना-सामना हुआ और तेज गेंदबाज पहली गेंद पर ही जयसवाल को वापस पवेलियन भेजने में कामयाब रहे।

AUS vs IND: दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...