Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: नीतीश रेड्डी के शतक लगाते ही कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री हुए भावुक, आंखों से छलके आंसू

(Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मेलबर्न टेस्ट में भारतीय युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। उन्होंने एमसीजी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया और भारत के लिए एक यादगार शतकीय पारी खेली। उनके इस पारी की बदौलत भारत ने मैच में वापसी की और टीम फॉलोऑन से बचने में सफल रही।

दिन के आखिरी सत्र में नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) ने जैसे ही एक बड़े हिट के साथ अपना शतक पूरा किया, उनके पिता भावुक हो गए। उनके आंखों में आंसू थे और वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। पिता के अलावा भारतीय फैन्स भी अपने इस हीरो की सराहना करते हुए नजर आए। इन सबके बीच कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री भी अपनी खुशी को नहीं छिपा सके। नीतीश के शतक के बाद पूर्व भारतीय कोच भी भावुक नजर आए।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवि शास्त्री, इरफान पठान और जतिन सप्रू के साथ हिंदी कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा शतक है जो आपकी आंखों में आंसू लाने वाला शतक है। मुझे नहीं लगता कि अभी केवल उनके पिता के आंखों में आंसू होंगे। यहां मौजूद पूरी भीड़ की आंखों में आंसू होंगे।”

इतना कहने के तुरंत बाद शास्त्री ने अपना माइक्रोफोन नीचे रखा और अपने आंसू पोंछते नजर आए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के लिए यह एक भावुक पल था।

यहां देखें वो वीडियो

Emotions erupted when #NitishKumarReddy brought up his maiden Test ton! 🇮🇳💪#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 4 | SUN, 29th DEC, 4:30 AM | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/f7sS2rBU1l

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 28, 2024

 

नीतीश-सुंदर ने की अहम साझेदारी

नीतीश (Nitish Kumar Reddy) उस वक्त बल्लेबाजी करने आए, जब भारत ने 191 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे और क्रीज पर रवींद्र जडेजा थे। हालांकि, जडेजा सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी ने सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए आठवें विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने टीम को फॉलोऑन से बचा लिया। सुंदर अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद पवेलियन लौट गए।

इसके बाद जसप्रीत बुमराह भी सस्ते में आउट हो गए। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं और अब भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 116 रन पीछे है। फिलहाल रेड्डी 105* रन और मोहम्मद सिराज 2* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

 

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...