Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: दुबई जाने के लिए पर्सनल कार से एयरपोर्ट पहुंचे Rohit Sharma, फैंस ने साधा हिटमैन पर निशाना

Rohit Sharma (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। भारत ने राजनितिक कारणों की वजह से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, जिस वजह से टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी, वहीं लीग स्टेज के अन्य सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। इसी बीच इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का पहला बैच शनिवार, 15 फरवरी को रवाना होग गया है।

इस बैच में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नजर आए। हालांकि रोहित मुंबई एयरपोर्ट अपनी पर्सनल कार से पहुंचे। रोहित को पर्सनल कार से उतरते देख फैंस के मन में एक ही सवाल आया कि, क्या हिटमैन ने बीसीसीआई द्वारा बनाई गई नई ट्रैवल पॉलिसी को तोड़ा है।

एयरपोर्ट पर पर्सनल कार से पहुंचे Rohit Sharma

दरअसल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें एक नियम यह था कि सभी खिलाड़ियों को एक साथ टीम बस में ट्रैवल करना था। मगर रोहित के मुंबई एयरपोर्ट पर्सनल कार से पहुंचने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

#WATCH | Mumbai: Indian Men’s Cricket Team Captain Rohit Sharma departs for Dubai to participate in the ICC Champions Trophy.

All matches of Team India will be held in Dubai, while the rest will take place in Pakistan. The ICC Champions Trophy will begin on February 19 and will… pic.twitter.com/M6J2lIiGJz

— ANI (@ANI) February 15, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी, वहीं चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला 23 फरवरी को होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं आखिरी मौके पर यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह मिली है।

আরো ताजा खबर

WI vs SL: आमिर जांगू और रोस्टन चेज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की रिकॉर्ड 401 रनों की साझेदारी

WI vs SL 2026 (Image credit Twitter – X) एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आमिर जांगू और कप्तान...

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...