Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: दलीप ट्रॉफी से पहले नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए शुभमन गिल

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल भारत के आगामी घरेलू सीजन से पहले मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (PCA) में नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान भारत की टेस्ट जर्सी पहनी हुई थी और स्थानीय गेंदबाज की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया। दो महीने पहले, उन्हें वनडे और टी20 में भारत का उप-कप्तान बनाया गया था और अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, खासकर अपनी क्षमता साबित करने की।

PCA स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए शुभमन गिल

गिल भारत के आगामी घरेलू रेड बॉल के सीजन के शुरू होने से पहले कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, खासकर चार दिनों में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए। इस टूर्नामेंट में वह भारत ए की अगुआई करेंगे, लेकिन उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें दलीप ट्रॉफी के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

🎯👀 pic.twitter.com/sGCgHdGnqD

— Khushpreet Singh Aulakh (@kp_khushpreet) September 1, 2024

इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेलेंगे। सिराज और रविंद्र जडेजा टीम बी के लिए खेलेंगे। टीम बी में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

शुभमन गिल की टीम ए में कुलदीप यादव, केएल राहुल, शिवम दुबे और रियान पराग शामिल हैं। शुभमन गिल पर इन बड़े क्रिकेटर्स के अलावा मयंक अग्रवाल जैसे अनुभवी नाम और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ी को संभालने की भी जिम्मेदारी होगी। शुभमन गिल को आखिरी बार इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में देखा गया था। तब उन्होंने सिर्फ 19 के औसत से 3 मैच में 57 रन बनाए थे।

शुभमन गिल ने टी20 इंटरनेशनल में 137.73 के स्ट्राइक रेट से दो मैच में 73 रन बनाए। शुभमन गिल अब दलीप ट्रॉफी 2024 में अपनी फॉर्म फिर से हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो टीम इंडिया के रेड-बॉल सीजन की तैयारी का हिस्सा है।

Beta

Beta feature

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...