Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जेम्स एंडरसन के आखिरी टेस्ट मैच में उनके परिवार ने घंटी बजाई, देखें वीडियो 

James Anderson (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं इस दौरे की शुरुआत आज 10 जुलाई, बुधवार को होने वाले पहले टेस्ट मैच से हो गई है। बता दें कि इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने घोषणा की थी, कि यह उनके क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित होने वाला है।

तो वहीं एंडरसन के इस मैच से पहले क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लाॅर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक भावुक पल देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच के शुरू होने से पहल एंडरसन के परिवार द्वारा, स्टेडियम में मौजूद घंटी को बजाने को विशेष क्षण के रूप में चिह्नित किया गया।

लाॅर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले पवेलियन में बाॅलर्स बार के बाहर स्थित घंटी को बजाने की परंपरा है, जो आज एंडरसन का परिवार उनके आखिरी टेस्ट मैच के दिन करते हुए नजर आया। तो वहीं जैसे ही स्टेडिमय में यह घटना घटित हुई, तो उसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें इस घटना की ये शानदार वीडियो

Special moments this morning 🥰🔔#EnglandCricket | @Jimmy9 pic.twitter.com/zEatqbhphq

— England Cricket (@englandcricket) July 10, 2024

टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने से मात्र 9 विकेट दूर एंडरसन

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ लाॅर्डस में जारी पहले टेस्ट मैच में अगर जेम्स एंडरसन 9 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। गौरतलब है कि एंडरसन के नाम इस समय 700 विकेट दर्ज हैं। तो वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वाॅर्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।

साथ ही जेम्स एंडरसन के रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में एक युग का अंत हो जाएगा। बता दें कि साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में कम्पटीशन और टी20 क्रिकेट के विकास को करीब से देखा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...