Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: घर पर रोहित शर्मा के दोस्तों ने किया उनका वेलकम, पहले मिला ‘ग्रैंड सैल्यूट’ और फिर कंधे पर उठाया….

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर भारत की टीम 4 जुलाई को अपने वतन लौटी। अपने वतन लौटने के बाद टीम इंडिया की जीत का जश्न गुरुवार 4 जुलाई को लगभग 16 घंटों तक चला। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बारबाडोस से दिल्ली पहुंची टीम इंडिया ने पहले पीएम मोदी से मुलाकात की, इसके बाद मुंबई में वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया।

मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड निकली तो वानखेड़े में खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपए के चेक के साथ सम्मान दिया गया। यह जश्न का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब रोहित शर्मा अपने घर पहुंचे तो वहां तिल्क वर्मा समेत उनके दोस्तों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। अपने घर पर रोहित का किस तरह से वेलकम हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह से रोहित शर्मा का घर पर हुआ वेलकम

रोहित शर्मा के स्वागत के लिए सबसे पहले सभी दोस्तों ने एक लाइन में खड़े होकर उन्हें ग्रैंड सैल्यूट किया। इसके बाद सभी ने उन्हें अपने कंधों पर भी उठाया। इस दौरान उनके दोस्तों ने रोहित के इस walk की भी नक़ल उतारी जो उन्होंने बारबाडोस में ट्रॉफी उठाने के दौरान किया था।

HERO WELCOME FOR CAPTAIN ROHIT. 🐐

– Family, Childhood friends, Tilak giving a memorable welcome for Ro as he returns to home. ❤️🥺pic.twitter.com/dQz4dc8x0p

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2024

बता दें कि, 29 जून को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। टीम को तय कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई को भारत वापस लौटना था, मगर बारबाडोस में आए तूफान के चलते खिलाड़ी वहीं फंस गए और उन्हें दो दिन और वहां रुकना पड़ा।

बीसीसीआई ने स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को अपने वतन वापस लाया। टीम ने कल यानी गुरुवार 4 जुलाई को पूरा दिन दिल्ली और मुंबई में इस ख़िताबी जीत का जश्न मनाया। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम का चक्कर लगाकर वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या समेत टीम के प्लेयर्स ने जमकर डांस भी किया।

আরো ताजा खबर

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...

श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’

Gurnoor Brar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से...

SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह

SL vs IND: Sarfaraz Khan likely to replace Sai Sudharsan in Sri Lanka Tests (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले एक अहम खबर सामने...

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...