Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: गिल, इशान और बुमराह के हमशक्लों का ये वीडियो देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, इंटरनेट पर हो रहा वायरल

VIDEO: गिल, इशान और बुमराह के हमशक्लों का ये वीडियो देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, इंटरनेट पर हो रहा वायरल

(Image Credit- Twitter/X)

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम करने के बाद अब श्रीलंका से सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन के हमशक्ल नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पैरोडी अकाउंट से एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया गया है, जिसमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ शुभमन गिल और इशान किशन के हमशक्लों को देखा जा सकता है। इस वीडियो में किसी तरह डीपफेक का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि दिख रहे शख्स वास्तविक हैं।

वायरल क्लिप पर फैन्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वे इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई सारे क्रिकेटर्स को काम पर रखता है।’ वहीं एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा है, ‘इशान किशन तो सेम टू सेम लग रहा है।’

यहां देखें वायरल वीडियो

बुमराह की बात करें तो हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप विजेता टीम का वह हिस्सा थे। उन्होंने 8 पारियों में 8.26 की औसत और 4.17 की प्रभावशाली इकॉनोमी रेट से 15 विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

दूसरी तरफ शुभमन गिल ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। गिल ने सीरीज की पांच पारियों में 170 रन बनाए और लीडिंग रन स्कोरर रहें।

इशान किशन की बात करें तो वह टी20 वर्ल्ड कप टीम और जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल नहीं किए गए थे। वह आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। अब यह देखना बाकी है कि क्या उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाता या नहीं?

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...