Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: गाबा में हुआ जबरदस्त ड्रामा, सिराज ने अपने टोटके से दिलाई भारत को सफलता

Marnus Labuschagne & Mohammed Siraj (Photo Source: X)

ब्रिसबेन के गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज के एक टोटके ने टीम को एक बड़ी विकेट दिलाई। उन्होंने अपने टोटके से मार्नस लाबुशेन का ध्यान भंग किया और लाबुशेन को अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी ने आउट कर दिया। विराट कोहली ने स्लिप में लाबुशेन का शानदार कैच पकड़ा। इस तरह भारतीय टीम को दूसरे दिन तीसरी सफलता मिली।

मोहम्मद सिराज इस मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली है। वहीं जब भी फील्डिंग के दौरान गेंद उनके पास जाती है या वो गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैंस उनको जमकर बू कर रहे हैं। हालांकि सिराज पर अभी तक इन सबका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखा है।

मोहम्मद सिराज ने की बेल्स की अदला-बदली

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 33वें ओवर में । इस ओवर की पहले गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन के खिलाफ जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। अगली गेंद को मार्नस लाबुशेन ने ऑफ स्टंप्स से जाने दिया। हालांकि, सिराज इसके बाद बैटिंग एंड पर गए और बेल्स की अदला-बदली की, लेकिन जैसे ही सिराज गेंदबाजी के लिए जाने को हुए तो लाबुशेन ने फिर से बेल्स बदल दीं।

ये एक तरह का टोटका कहा जाता है, क्योंकि जब विकेट नहीं गिरते तो फिर इस तरह की हरकतें गेंदबाज या फील्डर बल्लेबाज का ध्यान भंग करने के लिए करते हैं। सिराज के लिए ये टोटका काम कर गया, क्योंकि अगले ही ओवर में नितीश रेड्डी ने उनको विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया।

मार्नस लाबुशेन ड्राइव खेलने के लिए गए, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर स्लिप में चली गई, जहां विराट कोहली ने अपने दाहिने ओवर गेंद को हाईट पर पकड़ा। आउट होने के बाद जाहिर तौर पर लाबुशेन काफी निराश दिखे। वह 55 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज का वो बेल्स एक्सचेंज का VIDEO

Siraj went to change the bails over…

Marnus was having none of it 😅#AUSvIND pic.twitter.com/nfQZ1sEZqo

— 7Cricket (@7Cricket) December 15, 2024

Nitish Kumar Reddy with a wicket of Labuschagne and the celebration of Virat Kohli. 🔥pic.twitter.com/ryaiFWZUTA

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 15, 2024

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...