Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “क्रिकेटिंग IQ बहुत अच्छा है उसका”- रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं अंपायर अनिल चौधरी

Umpire Anil Chaudhary & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

Umpire Anil Chaudhary on Rohit Sharma: टीम इंडिया के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। दुनिया के बड़े बड़े गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं। हर कोई उनकी बल्लेबाजी का कायल है। वहीं, इस बीच अंपायर अनिल चौधरी ने ‘हिटमैन’ को लेकर एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके खिलाफ अंपायरिंग करना सबसे आसान है।

दरअसल, भारत के दिग्गज अंपायर अनिल चौधरी हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। अंपायर ने कहा कि, ‘वह काफी स्मार्ट प्लेयर हैं। क्रिकेटिंग IQ बहुत अच्छा है उसका। आपको उसकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा नहीं लगता। जब वो बल्लेबाजी करते हैं, तो लगता है कि 120 पर गेंदबाजी हो रही है और दूसरा आता है तो लगता है कि 160 पर हो रही है।’

इस दौरान अनिल चौधरी ने बताया कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए अंपायरिंग सबसे आसान है। या तो वो आउट होता है या नॉटआउट होता है। वो टुकु-टुकु करके नहीं खेलता। वह एक कुदरती प्लेयर हैं। उसका फुटवर्क बहुत अच्छा है और वो गेंद के पीछे भागने की बजाय उसका इंतजार करता है। उन्हें गेंद की जबरदस्त सेंस है। वो बस लगते आलसी हैं, लेकिन उन्हें स्विंग का भी आईडिया है। जिस दिन रोहित अपने रंग में होते हैं, तो वो वन मैन आर्मी होते हैं।

Umpire Anil Chaudhary About Rohit Sharma❤️ pic.twitter.com/z3kZVOuBXN

— Kuljot⁴⁵ (@Ro45Kuljot) August 31, 2024

Rohit Sharma की बल्लेबाजी के फैन हैं Anil Chaudhary

पॉडकास्ट के दौरान होस्ट ने अनिल चौधरी से पूछा कि आपको रोहित शर्मा एक बल्लेबाज या फिर कप्तान किस भूमिका में ज्यादा पसंद हैं। इस पर अंपायर ने कहा कि बैटिंग में तो उनकी क्लास है। कप्तानी भी उनकी अच्छी है, इसमें कोई शक नहीं। आदमी जब बाहर बैठा होता है, तो उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद करता है, क्योंकि वो शॉट्स ऐसे खेलते हैं। इसके साथ उन्होंने हिटमैन के पुल शॉट को अपना पसंदीदा शॉट भी बताया।

चौधरी ने एक मैच का भी जिक्र किया, जिसमें रोहित ने 200 से अधिक रन बनाए थे और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं। चौधरी ने कहा, “मैं एक मैच में टीवी अंपायर था। उसने 200 से अधिक रन बनाए थे। जो गेंदें दूसरे के लिए यॉर्कर थीं, उसमें वो छक्के मार रहा था। मुझे लगता है कि कोलकाता में मैच था। वो अलग क्लास का है। वो लगता है आलसी है, पर बहुत आइडिया है उसको। स्विंग का आइडिया है उसको।”

Beta

Beta feature

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...

NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

NZ vs IND: India ODI record in Hamilton (image via X) India ODI record in Hamilton: 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले अहम मुकाबले से पहले,...

BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

BAN vs WI: Veteran Mushfiqur Rahim Reaches Historic 7,000 Test Runs on Day 5 in Sylhet (image via getty) सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने...