Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कोहली-गंभीर ड्रेसिंग रूम में एकसाथ मना रहे थे खुशी, अगले ही गेंद पर लटक गया दोनों का चेहरा

VIDEO: कोहली-गंभीर ड्रेसिंग रूम में एकसाथ मना रहे थे खुशी, अगले ही गेंद पर लटक गया दोनों का चेहरा

IND vs SL (Photo Source: X)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच कल (2 अगस्त) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। यह मैच अंत में टाई पर समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों टीमों को कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। कभी ये मैच श्रीलंका के पक्ष में जाता हुआ दिखा तो कभी भारत इस मुकाबले में हावी रहा। लेकिन अंत में ये मुकाबला टाई पर खत्म हुआ जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

पहले वनडे में भारत की टीम के खिलाफ 231 रन को डिफेंड करना श्रीलंका के लिए आसान नहीं दिख रहा था। आधे मुकाबले तक ऐसा ही नजर भी आया। लेकिन, श्रीलंका ने शानदार वापसी की और मैच टाई करा लिया। टीम इंडिया भी इस बात से जरूर मायूस होगी कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त नहीं ले पाई। अर्शदीप सिंह जब आखिरी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे तब भारत को 14 गेंद में 1 रन चाहिए थे और उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और LBW हो गए।

विराट कोहली और गौतम गंभीर का चेहरा हुआ मायुश

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को इस मैच में शानदार शुरुआत दी। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर एकदम से लड़खड़ा गया। इसके बाद, केएल राहुल, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलीं। शिवम भारत को जीत की दहलीज तक ले गए थे। उन्होंने जब चौका लगाकर स्कोर को बराबर कर दिया तो ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली और गौतम गंभीर खुशी मनाने लगे थे।

दोनों के चेहरे पर हंसी आ गई थी। लेकिन, इन दोनों को शायद ये नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है। अगली गेंद पर शिवम आउट हो गए और इसके बाद आखिरी बल्लेबाज के रूप में अर्शदीप आए। उन्होंने आते ही पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद सीधा पैड पर जा लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। इस दौरान कई फैंस ने तो यह भी कहा कि अर्शदीप सिंह धोनी की तरह विनिंग छक्का लगाकर हीरो बनने चले थे। हालांकि वह हीरो की जगह जीरो जरूर बन गए।

यहाँ देखे:- IND vs SL Dream11 Prediction 2nd ODI

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...