
Virat Kohli (Photo Source: X)
आगमी वनडे सीरीज के लिए भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका पहुंच चुके हैं। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे। एक महीने के ब्रेक के बाद विराट कोहली प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा भी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।
कोलंबो एयरपोर्ट पर फैंस ने विराट कोहली को घेरा
रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए पहले ही श्रीलंका पहुंच गए थे, जबकि विराट कोहली सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को कोलंबो पहुंचे। विराट कोहली जब कोलंबो के एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके चारों तरफ फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। वो सभी विराट के साथ एक सेल्फी लेना चाहते थे। दरअसल विराट कोहली जहां भी जाते हैं, उनके फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए बेताब रहते हैं।
Virat Kohli with fans at the Colombo airport. ❤️
– The GOAT of cricket! 🐐pic.twitter.com/j4w5LZSdjB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 30, 2024
एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। वहां मौजूद हर कोई विराट के साथ फोटो लेने की कोशिश में था। बता दें कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद लंदन में एक महीने तक अपनी पत्नी अनुष्का, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ वेकेशन पर थे। ऐसी भी खबरें हैं कि विराट अब जल्द ही अपने परिवार के साथ हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे।
रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और कुछ अन्य क्रिकेटर रविवार को श्रीलंका पहुंच गए थे। हालांकि, बारिश के कारण सोमवार को उनका पहला नेट सेशन आयोजित नहीं हो सका। वहीं, विराट कोहली मंगलवार यानी आज 30 जुलाई को होने वाले नेट सेशन्स में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, उम्मीद यही की जा रही है कि विराट कोहली नेट सेशन से रेस्ट भी ले सकते हैं।
वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है तो भारतीय खिलाड़ियों के पास तैयारी करन का ज्यादा समय नहीं है। इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया को सिर्फ 6 ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ये मैच अहम हैं, क्योंकि दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया
‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया
समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट
बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

