Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कीड़ों की वजह से बाधित हुआ तीसरा टी-20 मैच, प्लेयर्स को छोड़ना पड़ा मैदान

SA vs IND (Photo Source: X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा T20I मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के शानदार शतक की बदौलत 6 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जब साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो मैच में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली।

कीड़ों की वजह से 20 मिनट तक रुका रहा मैच

दरअसल, क्रिकेट मैच बारिश की वजह से रुकना आम बात है लेकिन इस मैच को कीड़ों की वजह से रोकना पड़ गया। ये अजीबोगरीब घटना उस वक्त घटी जब साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी 1 ओवर खेलने के बाद क्रीज पर थी। तभी फ्लड लाइट की वजह से अचानक मैदान में बहुत सारे कीड़े आ गए। कुछ ही देर में पूरा मैदान कीड़ों से भर गया जिस वजह से खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

कीड़ों की वजह से मैच को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई मैच कीड़े की वजह से रुका, इससे पहले क्रिकेट में कभी भी इस तरह की घटना देखने को नहीं मिली।

The flies attack in the match last night. 😄pic.twitter.com/cMr8S2c6LX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 14, 2024

इससे पहले भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के शतक की बदौलत विशाल स्कोर बनाया था। तिलक वर्मा ने काफी धुआंधार बल्लेबाजी इस मुकाबले में की। उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। तिलक ने 51 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक जड़ दिया। कुल मिलाकर तिलक वर्मा ने 56 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 107 रनों की नाबाद पारी खेली।

तिलक वर्मा के अलावा पिछले कुछ मैचों में आउट ऑफ़ फॉर्म रहे अभिषेक शर्मा ने भी इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 3 चौके की मदद से 18 रन बनाए। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...