
मंगलवार, 24 दिसंबर को भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के आउटडोर नेट्स पर ताजा विकेटों पर अपना पहला नेट सेशन किया। ट्रेनिंग सेशन के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वहां मौजूद फैंस के साथ थोड़ी बातचीत करने की कोशिश की। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए वहां मौजूद थे।
जैसे ही दिग्गज क्रिकेटर फैंस का अभिवादन करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे, एक युवा लड़की ने भारतीय कप्तान से शभमन गिल को बुलाने के लिए कहा, लेकिन तब तक गिल अपना अभ्यास पूरा करके मैदान से बाहर जा चुके थे। हालांकि, शुभमन की वो फैन तब भी उनसे मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई थी। इसी बीच रोहित ने हाथ हिलाकर फैन को बताया कि 25 वर्षीय खिलाड़ी अपना ट्रेनिंग सत्र पूरा करके जा चुके हैं।
रोहित शर्मा ने तोड़ा शुभमन गिल के फैन का दिल
मेलबर्न में फीमेल फैन ने कहा- रोहित प्लीज शुभमन को बुलाओ. इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा- कहां से बुलाऊं? रोहित का जवाब सुनकर लड़की मुस्कुराई और कहा- नहीं है. मेलबर्न में भी टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने कई फैंस पहुंचे थे। प्रैक्टिस के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराई. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत काफी ज्यादा डिमांड में नजर आए।
Rohit Sharma be like – kahan se bulaun 😂#RohitSharma𓃵 #ShubmanGill pic.twitter.com/YzwzGg9nQh
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) December 24, 2024
सीरीज और आगामी मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए मेलबर्न में जीत जरूरी है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और अब अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में दोनों टेस्ट जीतने होंगे। अगर मैच ड्रॉ हुआ तो भी टीम इंडिया के लिए फाइनल का रास्ता कठिन हो जाएगा।
मेलबर्न में जीत इतनी आसानी से नहीं मिलने वाली है क्योंकि एडिलेड और ब्रिसबेन में भारतीय बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आए थे। खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी ज्यादा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। कोहली लगातार ऑफ स्टंप की बाहर वाली गेंद पर आउट हो रहे हैं और रोहित शर्मा के बल्ले में मानो जंग लग गया है।
Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी
आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

