Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेशी ओपनर लिटन दास को गाली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!!

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में फैंस को एक से बढ़कर एक दिलचस्प नजारे देखने को मिले। इसी में से एक है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वो जश्न जो उन्होंने लिटन दास का विकेट मिलने के बाद मनाया। लिटन दास का विकेट गिरने के बाद रोहित इतने जोश में थे कि उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाज को गाली तक दे दी।

लिटन दास का विकेट गिरने के बाद अलग अंदाज में रोहित ने मनाया जश्न

दरअसल हुआ यूं कि, बांग्लादेश की पारी का पांचवां ओवर भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या डाल रहे थे। तब तक बांग्लादेशी टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था। इस ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास ने हार्दिक की गेंद पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर वही शॉट खेलने के चक्कर में वो सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए।

इस विकेट के बाद रोहित ने जिस तरह से जश्न मनाया वो देखने लायक था। यहां तक कि उन्होंने लिटन दास को गाली भी दे दी। रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ICC ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बांग्लादेश की पारी का विकेट का वीडियो शेयर किया जिसमें वो काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित ने अपने अनूठे सेलिब्रेशन को लेकर कहा, “यह एक्साइटमेंट थी। अगर हम गेंदबाज से कुछ चर्चा करते हैं और जब वह सफल होता है, तो अच्छा लगता है। जब हमारी गेंदबाजी की बात आई तो सभी ने अच्छी तरह से अनुकूलन किया और हमने उन चीजों पर चर्चा की और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

आपको बता दें कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है और ऐसे में वो आगामी मुकाबले में भी उस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...