Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के लिए फायर बने नीतीश रेड्डी, फिफ्टी कंप्लीट करने के बाद पुष्पा अंदाज में किया मनाया जश्न

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में  खेले जा रहे चौथे टेस्ट में अपने बल्ले से छाप छोड़ी है। नीतीश ने शनिवार को मैच के तीसरे दिन मुश्किल हालात में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और भारत को फॉलोऑन से बचाया।

नीतीश रेड्डी ने खास अंदाज में मनाया अपने अर्धशतक का जश्न

रेड्डी ने 81 गेंदों में अपने करियर की पहली टेस्ट फिफ्टी लगाई। वहीं अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीतीश ने मिचेल स्टार्क द्वारा डाले गए 83वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैसे ही फिफ्टी कंप्लीट की वैसे ही ‘पुष्पा’ फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार के स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

इस फिल्म के एक फेमस डायलॉग है ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’। नीतीश ने भी मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बैटिंग करके खुद को ‘फायर’ साबित किया। 21 वर्षीय प्लेयर ने बता दिया कि वह भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं लेकिन वो कभी भी मुश्किल स्थिति में डरेंगे नहीं और उसका डटकर सामना करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने के बाद तीन बार 40 से अधिक की रनों की पारी खेली है। वह एक बार 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

NITISH KUMAR REDDY WITH PUSHPA CELEBRATION. 🥶 pic.twitter.com/9NHjpPdBpj

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 28, 2024

मुकाबले की बात करें खराब रौशनी की वजह से मेलबर्न टेस्ट मैच के तीसरे दिन चाय ब्रेक जल्दी ले लिया गया है। टी ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी 85 रन और वॉशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 148 रन पीछे है। दूसरे सत्र में भारत ने 24 ओवर में 82 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। भारत को तीसरे दिन अब तक दो झटके लगे। ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

Parthiv Patel pinpoints where India lost second T20I against England (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई...