Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अश्विन की गेंद पर कुछ ऐसा शॉट खेलना चाहते थे रचिन रवींद्र, लेकिन पंत ने बिखेर दी गिल्लियां

Rachin Ravindra & Ashwin (Photo Source: X)

IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त तीसरा टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में 263 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम मुश्किलों में नजर आ रही है।

टीम ने मात्र 2 रन के स्कोर पर टॉम लैथम (1) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसके बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। आर अश्विन ने रचिन रवींद्र पर शिकंजा कस इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया।

रचिन रवींद्र ने इस तरह गंवाया विकेट

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का 14वां ओवर रविचंद्रन अश्विन ने डाला था। ओवर की पहली तीन गेंदों में कोई रन नहीं आए थे। चौथी गेंद पर एक रन लेकर विल यंग ने स्ट्राइक रचिन रवींद्र को दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र ने चौका लगाया था और फिर अगली गेंद पर आउट हो गए।

रचिन ने क्रीज से आगे बढ़कर बड़ा स्लॉग मारने का प्रयास किया था, लेकिन चूक गए। बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। रचिन रवींद्र दूसरी पारी में 3 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए और 44 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा।

यहां देखें रचिन रवींद्र के आउट होने का वीडियो-

RAVI ASHWIN GETS RACHIN. 🤯🔥 pic.twitter.com/9sKXmRgep5

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024

तीनों टेस्ट मैचों में रचिन ने स्पिनर के खिलाफ ही गंवाए हैं विकेट

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में स्पिनरों के खिलाफ ही विकेट गंवाया है। बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में वह 134 रन पर कुलदीप यादव के खिलाफ आउट हुए थे। पुणे टेस्ट की दोनों ही पारियों में वह 65 और 9 के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने थे। फिर मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 5 रन पर सुंदर और दूसरी पारी में 4 रन के स्कोर पर अश्विन के हाथों आउट हुए।

एशिया में ऑफ-स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रचिन रवींद्र का रिकॉर्ड-

गेंदें- 365

रन- 193

आउट- 9 बार

औसत- 21.44

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...