Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी को देख मुकेश अंबानी हुए गद-गद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

VIDEO: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी को देख मुकेश अंबानी हुए गद-गद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Abhishek Sharma & Mukesh Ambani (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले गए पांचवें टी-20 मैच को देखने के लिए कई बड़ी दिग्गज हस्तियां वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी। इस दौरान दिग्गज बिजनेसमैन और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी भी वहां मौजूद थे, जो क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी ने अभिषेक शर्मा के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिषेक शर्मा के अर्धशतक पूरा होने के बाद Mukesh Ambani ने मनाया जश्न

दरअसल, जैसे ही बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा किया, तो कैमरा दर्शकों के साथ-साथ स्टैंड्स में बैठे मुकेश अंबानी पर भी गया। मुकेश अंबानी इस दौरान खड़े हुए और अभिषेक शर्मा की सराहना करते हुए तालियां बजाईं। वहीं, जब अभिषेक शर्मा ने शतक पूरा किया तो फिर से उन्होंने तालियां बजाईं।

इस दौरान उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा एमपी ऋषि सुनक, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत तमाम बड़े लोग मौजूद थे। इस मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में बॉलीवुड के कलाकार भी पहुंचे थे। ये सभी जमकर टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

मुकाबले की बात करें तो इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। अभिषेक ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और उन्होंने देखते ही देखते पहले 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 37 गेंदों में अपने दूसरे शतक तक पहुंच गए। इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी निजी पारी खेली। उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों में 135 रन बनाए।

इस पारी में अभिषेक शर्मा ने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए और फैंस के लिए पूरा पैसा वसूल मैच बना दिया। इस मैच में अभिषेक ने कई रिकार्ड्स तोड़े तो कई रिकार्ड्स उन्होंने अपने नाम किए। अभी तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज 10 से ज्यादा छक्के टी20 मैच में नहीं जड़ पाया था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के जड़े।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...