Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अपने बचपन के दोस्त कांबली से मिले सचिन तेंदुलकर, लेकिन फैंस कर रहे हैं फिर भी भगवान को ट्रोल

Sachin Tendulkar & Vinod Kambli (Photo Source: X)

क्रिकेट के भगवन कहे जाने सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। दोनों मंगलवार (3 दिसंबर) को रमाकांत आचरेकर स्मारक के उद्घाटन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। सचिन और कांबली ने आचरेकर के मार्गदर्शन में क्रिकेट सीखा था। 52 वर्षीय कांबली की तबीयत लंबे समय से खराब है।

Sachin Tendulkar से मिलकर इमोशनल हुए Vinod Kambli

विनोद कांबली जब स्टेज पर जिगरी सचिन से मिले तो इमोशनल हो गए। सचिन खुद ही उनके पास चलकर आए थे। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कांबली कुछ पलों के लिए सचिन को पहचान नहीं पाए। वीडियो में देख जा सकता है कि सचिन जैसे ही कांबली के पास आते हैं तो कुछ पलों के लिए उन्हें देखते रहते हैं। वह जब सचिन तो पहचान लेते हैं तो अचानक उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचते हैं।

हालांकि, उसके बाद एक शख्स कांबली के पास आया और उन्हें वहीं बैठे रहने के लिए कहता है। इसके बाद, सचिन अपनी सीट पर चले जाते हैं। सचिन ने कांबली और अन्य लोगों के साथ मिलकर मुंबई के शिवाजी पार्क में आचरेकर स्मारक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मनसे के प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद थे।

सचिन और कांबली की मुलाकात पर क्रिकेट फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”कांबली एक शानदार खिलाड़ी थे लेकिन उनका करियर बर्बाद हो गया।” एक ने लिखा, ”क्या कांबली को मानसिक या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है?” बता दें कि कांबली काफी समय से बीमार चल रहे हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी।

वही इस वीडियो पर कुछ फैंस सचिन को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, सचिन सच्चे दोस्त नहीं हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ऐसा लग रहा है कि सचिन हाथ छुड़ा कर भाग रहे हैं।

Sachin Tendulkar Vinod Kambli Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...