Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सैनी की बेहतरीन इनस्विंग के सामने चारो खाने चित हुए गिल, वीडियो हुआ वायरल

Shubman Gill (Photo Source: X)

Navdeep Saini Shubman Gill Video: दलीप ट्रॉफी 2024 का एक मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया ए और इंडिया बी की टीम आमने सामने है। इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं तो वहीं इंडिया बी की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन के पास है। इस मैच में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए और नवदीप सैनी की शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए।

नवदीप सैनी की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए शुभमन गिल

इंडिया बी की पहली पारी समाप्त होने के बाद इंडिया ए की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने के लिए उतरे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुईl और दोनों ही ओपनर्स क्रीज पर आराम से बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे थे। लेकिन तभी चाय ब्रेक से ठीक पहले शुभमन गिल नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दरअसल 14वें ओवर की आखिरी गेंद नवदीप सैनी ने तेज रफ्तार से फेंकी थी, गेंद पड़ने के बाद काफी तेजी से अंदर आई। शुभमन गिल इस गेंद पर कोई शॉट ऑफर नहीं किया और गेंद सीधे स्टंप जाकर लगी और इससे पहले कि गिल को कुछ समझ आता वो बोल्ड हो चुके थे। गिल 43 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए और इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले।

वहीं इंडिया ए की पारी की बात करें तो खबर लिखे जाने तक टीम के दोनों ओपनर्स अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पवेलियन लौट चुके हैं। गिल के बाद मयंक अग्रवाल भी 45 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस वक्त इंडिया बी की तरफ से रियान पराग और केएल राहुल बैटिंग कर रहे हैं। इंडिया बी इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना चुकी है।

वहीं इससे पहले इंडिया बी की टीम मुशीर खान की 181 और नवदीप सैनी की 56 रनों की पारी के बदौलत पहली इनिंग में 321 रन बनाए। इंडिया बी की तरफ से मुशीर खान के अलावा उनका कोई भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया।

Navdeep Saini Shubman Gill Video

When it comes to Score Runs Outside Ahmedabad

Shubman Gill : Leave it Bro 🤡pic.twitter.com/4weocBqC6L

— 🤍✍ (@imAnthoni_) September 6, 2024

 

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...