Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सिमलेन की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लगाया जबरदस्त छक्का, गेंद गई ग्राउंड से बाहर

SA vs IND, Abhishek Sharma (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 283 रन ठोक दिए हैं। अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए 18 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली।

अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान एंडिले सिमलेन के खिलाफ एक शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

अभिषेक ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया शानदार छक्का

भारत की पारी का पांचवां ओवर एंडिले सिमलेन ने डाला था। पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त छक्का लगाकार गेंद को ग्राउंड के बाहर भेज दिया। अभिषेक ने जगह बनाई और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाया। गेंद पहले छत पर जाकर गिरी और फिर उछलकर जमीन से बाहर आई। अभिषेक ने सिमलेन द्वारा डाले गए इस ओवर में एक चौका और 3 छक्के लगाकर 23 रन बटोरे थे।

यहां देखें अभिषेक शर्मा के उस छक्के का वो वीडियो-

ABHISHEK SHARMA DANCES DOWN THE TRACK AND SENT THE BALL OUT OF THE GROUND. 🤯🌟pic.twitter.com/wJC8AKtFuO

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2024

अभिषेक शर्मा छठे ओवर में लूथो सिपाम्ला के खिलाफ आउट हुए। उन्होंने 18 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने इससे पहले तीसरे टी20 में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

भारत ने दर्ज किया दूसरा हाईएस्ट टोटल-

भारतीय टीम ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बोर्ड पर लगाए। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ लूथो सिपाम्ला सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 58 रन देकर एक विकेट लिया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...