Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: फैन द्वारा सेल्फी लेने के दौरान एटीट्यूड में नजर आए बाबर आजम, वायरल हुई वीडियो 

VIDEO: फैन द्वारा सेल्फी लेने के दौरान एटीट्यूड में नजर आए बाबर आजम, वायरल हुई वीडियो 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में बाबर एक फैंस के साथ बड़े ही एटीट्यूड में नजर आ रहे हैं। तो वहीं फैंस को बाबर का यह एटीट्यूड कतई पसंद नहीं आया है।

गौरतलब है कि इस समय बाबर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 में स्टैलियंस के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं जब मैच के दौरान वह प्रैक्टिस के लिए मैदान पर थे, तो एक फैन ने उनसे सेल्फी लेने के लिए कहा, और इस दौरान फैन बाबर के कंधे पर हाथ रखना चाहता था।

लेकिन बाबर ने उस फैन के हाथ को अपने कंधे से हटा दिया और उसके बाद सिंपल तरीके से फैन के साथ फोटो खिंचाई। तो वहीं जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, तो फैन बाबर को एटीट्यूड किंग कहने लगे।

देखें बाबर आजम की फैन के साथ यह वीडियो

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले बाबर आजम को एक बार फिर से सफेद गेंद का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम को टूर्नामेंट में यूएसए से शर्मनाक तरीके से हारकर, लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।

तो वहीं हाल में ही पाकिस्तान को बांग्लादेश ने दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। इसके बाद एक बार इस बात की अटकलें तेज हुई थी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कप्तानी में फेरबदल कर सकता है।

लेकिन हाल में PCB के एक सीनियर सोर्स ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इंडिया टुडे के हवाले से कहा- कप्तानों को बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, क्योंकि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कप्तानी पर फैसला दो कोचों और चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। गैरी कस्टर्न और जेसन गिलिस्पी बहुत स्पष्ट हैं कि शान और बाबर दोनों को उनकी नेतृत्व क्षमताओं का आकलन करने से पहले उचित समय दिए जाने की आवश्यकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल...

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा...

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी...

कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच...