Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: दिल्ली बनाम रेलवे रणजी मैच के बाद विराट कोहली ने बनाया फैंस का दिन, खिंचवाई जमकर तस्वीरें, आप भी देखें वीडियो

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) करीब 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। उन्होंने 30 जनवरी से दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ एलीट ग्रुप डी मैच में भाग लिया। हालांकि, कोहली मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन मैच खत्म होने के बाद उनके जैस्चर ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

यह मैच जीतने के बाद कोहली दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस, ग्राउंड स्टाफ, सुरक्षाकर्मी और बाकी लोगों के साथ तस्वीरें खिंचाकर उनका दिन बनाते हुए नजर आए हैं। कोहली के इस जैस्चर की वीडियो को बीसीसीआई डोमेस्टिक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली फैंस के साथ पूरे दिल के साथ फोटों खिंचाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस भी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

Moments to cherish. Memories etched 👌😀#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/N5GdKnxkAv

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 1, 2025

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो दिल्ली ने गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते पारी और 19 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में दिल्ली ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने पहली पारी में 67.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 241 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली ने अपनी पहली पारी में कुल 374 रन बनाए। टीम के लिए आयुष बडोनी (99) शतक बनाने से चूके, तो सुमित माथुर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

इसके बाद, जब रेलवे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह शिवम शर्मा की फिरकी में फंस गई। पूर टीम दूसरी पारी में 30.5 ओवर में महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। शिवम ने मुकाबले में 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवदीप सैनी, सिद्धांत शर्मा, मोनी ग्रेवाल व आयुष बडोनी को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...