Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: टेस्ट में टी20 खेल रहे Riyan Parag… कवेरप्पा के खिलाफ लगाया बड़ा ही खूबसूरत छक्का

VIDEO टेस्ट में टी20 खेल रहे Riyan Parag कवेरप्पा के खिलाफ लगाया बड़ा ही खूबसूरत छक्का

Riyan Parag (Photo Source: X/Twitter)

Riyan Parag Six Video: दलीप ट्रॉफी 2024 दूसरे राउंड का मुकाबला इंडिया-ए और इंडिया-डी के बीच रूरल डेवलेपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर में 12 सितंबर से खेला जा रहा है। बता दें, दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंडिया-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिस पर टीम सफल होती हुई नजर आ रही है।

इंडिया-ए ने 144 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए हैं। इस बीच, इंडिया-ए के बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) का एक शॉट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Riyan Parag ने विदवथ कवेरप्पा के खिलाफ जड़ा शानदार छक्का

इंडिया-डी के गेंदबाज विदवथ कवेरप्पा ने पहले 10 ओवरों के अंदर ही इंडिया-ए के दोनों ओपनर मयंक अग्रवाल (7) और प्रथम सिंह (7) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। रियान पराग (Riyan Parag) नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने अपनी पहली पांच गेंदों पर पांच रन बनाए थे।

रियान पराग ने फिर छठी गेंद का सामना करते हुए विदवथ कवेरप्पा के खिलाफ लॉन्ग ऑफ की ओर एक शानदार छक्का जड़ दिया। पराग के इस छक्के में ताकत से ज्यादा क्लास था, उन्होंने गेंद की लाइन में आकर दिशा दिखाई और गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई।

यहां देखें रियान पराग के उस शॉट का वीडियो-

अर्शदीप सिंह के खिलाफ आउट हुए पराग

रियान पराग इंडिया-ए के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन पारी के 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। रियान चौके की तलाश में थे, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट-स्लिप पर तैनात देवदत्त पाडिक्कल ने एक अच्छा कैच पकड़ा। रियान पराग ने 29 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। अर्शदीप विकेट चटकाने के बाद काफी ज्यादा खुश थे, क्योंकि पारी की शुरुआत में पराग ने उनके एक ओवर में तीन चौके मारे थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...