Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जेमिमा रोड्रिग्ज ने श्रीलंका में फैंस के साथ मिलाए सुर, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Jemimah Rodrigues (Photo Source: X)

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को श्रीलंका में कुछ फैंस के साथ फिल्म ‘आराधना’ का मशहूर बॉलीवुड गाना ‘मेरे सपनों की रानी’ गाते हुए देखा गया। जेमिमा का वो गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में 23 वर्षीय जेमिमा काफी उत्साहित नजर आ रही है।

भारतीय टीम मौजूदा महिला एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका में है। टूर्नामेंट में अब तक वुमेन इन ब्लू का दबदबा रहा है। महिला टीम ने 19 जुलाई को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अपने शुरुआती ग्रुप ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। उन्होंने अपने दूसरे गेम में उसी स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 78 रनों से हराया।

जेमिमा रोड्रिग्ज का ये वीडियो हुआ वायरल

सोमवार, 22 जुलाई को भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा का श्रीलंका में कुछ युवा फैंस के साथ ‘मेरे सपनों की रानी’ गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्लिप में वह थोड़ा-थोड़ा डांस करते हुए और उत्साह से ताली बजाते हुए भी नजर आ रही हैं। फैंस भी स्टार क्रिकेटर की अपने बीच मौजूदगी का आनंद लेते दिखे।

Good morning 🤩

(Credit – Insta) pic.twitter.com/c3JJH3lO7o

— Ms. Lucky 🇮🇳 (@lntfl13) July 22, 2024

इस बीच, भारत की टीम अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप ए मैच में मंगलवार, 23 जुलाई को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नेपाल की महिलाओं से भिड़ेंगी। चार अंकों और +3.298 के शानदार नेट रन रेट के साथ भारत की जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की मानी जा रही है।

2024 महिला एशिया कप में टीम ने अब तक जो दो मैच खेले हैं उनमें जेमिम के पास करने के लिए कुछ खास नहीं है। वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन गेंदों में छह रन बनाकर नाबाद रहीं, क्योंकि भारत की महिलाओं ने 14.1 ओवर में 109 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई के खिलाफ मैच में जेमिमाह 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए संघर्ष किया और पारी में एक भी चौका नहीं लगाया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं निखिल चौधरी, देखें वायरल वीडियो 

Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बार यह ऑक्शन अबुधाबी के एतिहाद एरिना में...

IPL 2026 Auction: 3 कारण जिसकी वजह से आरसीबी को हर हाल में एनरिक नाॅर्खिया को खरीदना चाहिए 

Anrich Nortje (Image Credit- Twitter X) पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद, हाल में ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में...

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं स्मृति मंधाना, देखें वायरल वीडियो

Smriti Mandhana (image via X) भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने की पुष्टि के बाद पहली बार सबके सामने आईं।...

10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SA 2025: ‘ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है’ – हार्दिक पांड्या से प्रभावित हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज पूर्व भारतीय क्रिकेटर...