Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप? फैन के इस सवाल पर सूर्या ने दिया मजेदार जवाब

Surykumar Yadav (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 क्रिकेट जगत में इस वक्त इस टूर्नामेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, टीम और टीम के फैंस चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मेगा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान आए, लेकिन भारतीय टीम किसी भी हाल में पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र भी लिख दिया है कि हम पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए तैयार नहीं है।

इसी बीच पाकिस्तान के एक फैन ने सूर्यकुमार यादव से इस बारे में सवाल किया तो सूर्या ने जो जवाब दिया वो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर आउटिंग पर नजर आए। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी फैंस से हुई।

फैन ने Surykumar Yadav से पूछा champions ट्रॉफी को लेकर सवाल

वहां एक फैन ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि आप चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में सूर्या ने कहा कि ये हमारे हाथ में थोड़े ही है। सूर्या का ये जवाब काफी हद तक सही भी है, क्योंकि पाकिस्तान जाने या नहीं जाने का फैसला बीसीसीआई और भारत सरकार को करना है, लेकिन अंत में फैसला एक ही होगा कि भारतीय टीम किसी भी स्थिति में पाकिस्तान नहीं जाएगी।

It is not in our hands – Surya Kumar responds to Pakistani fan when being asked about the Champions Trophy visit#Cricket | #Pakistan | #SuryakumarYadav | #ChampionsTrophy2025 | #India pic.twitter.com/bd7qGc0Wa2

— Khel Shel (@khelshel) November 11, 2024

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास ये भी ऑप्शन है कि वे अगर चाहें तो पूरी तरह से टूर्नामेंट को अपने यहां आयोजित कराना चाहते हैं तो कर सकते हैं लेकिन उसमें भारत का कोई मैच नहीं होगा, लेकिन ऐसा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के लिए लगभग असंभव है।

क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार इस समय भारत है और सबसे बड़ी ब्रांड टीम इंडिया है। अगर भारत इस टूर्नामेंट से हटता है तो इस टूर्नामेंट की मार्केट वैल्यू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा सकता है। भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर तेज गेंदबाज...

SM Trends: 15 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी बिश बैश लीग का दूसरा मैच आज 15 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिसबेट हीट के बीच जीलोंग के साइमंड्स स्टेडियम में खेला...

BBL 2025-26: सिडनी थंडर को झटका, चोट के कारण सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगे डेविड वॉर्नर

David Warner (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर की शुरुआत उनके स्टार कप्तान डेविड वॉर्नर के बिना होगी। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है...

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...