Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कभी मैं तो कभी मेरे पति खाना बनाते हैं- इवेंट के दौरान अनुष्का शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

VIDEO कभी मैं तो कभी मेरे पति खाना बनाते हैं- इवेंट के दौरान अनुष्का शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: Virat Kohli/Instagram)

क्रिकेट से ब्रेक मिलने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं हाल ही में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक ब्रांड इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंची। उन्होंने इवेंट में परफेक्ट पैरेंट बनने के दबाव को लेकर खुलकर बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वह अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मिलकर अपने बच्चों (वामिका और अकाय) का पाल पोषण किस तरह कर रही हैं।

कभी मैं तो कभी मेरे पति खाना बनाते हैं- अनुष्का शर्मा

इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके हसबैंड विराट कोहली अपने बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं कि अपनी-अपनी मां द्वारा बनाई गई डिश को अगली पीढ़ी तक पहुंचा पाएं। अनुष्का ने स्लर्प फार्म के यस मॉम्स एंड डैड्स इवेंट में कहा कि, “हमने एक बार घर पर बात करते हुए यह तय किया कि यदि हम अपनी मां द्वारा बनाए जाने वाले खाने को घर पर नहीं बनाएंगे, तो हमारे बच्चों को इस खाने के बारे में कभी पता नहीं चल पाएगा।

इसलिए कभी मैं तो कभी मेरे पति खाना बनाते हैं। हम उन व्यंजनों को उसी हिसाब से तैयार करने का प्रयास करते हैं जैसे हमारी मां बनाती थी। मैं कभी-कभी अपनी मां को फोन लगाकर डिश बनाने में चीटिंग कर लेती हूं, लेकिन आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा ही सिखा रहे हैं।”

कब भारत आएंगे विराट कोहली?

बता दें कि विराट कोहली, अपनी वाइफ और बच्चे, अकाय और वामिका के साथ काफी समय से लंदन में ही रह रहे हैं। ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट-अनुष्का परमानेंट तरीके से लंदन शिफ्ट करने वाले हैं। हालांकि अनुष्का फिलहाल भारत आ गई हैं, लेकिन विराट अब भी वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही मौजूद हैं। कुछ दिन पहले विराट को लंदन की सड़कों पर पैदल घूमते हुए भी देखा गया था।

भारत को सितंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें टीम इंडिया के लगभग सभी सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यानी इस सीरीज के लिए विराट कोहली भारत खेलने वापस आ सकते हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान! रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, कोहली की बराबरी की

T20 WC 2026: Sanju Samson (image via getty) संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे उन्होंने रोहित...

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह, बैथल के शतक पर फिरा पानी

India vs England, 2nd Semi-Final (Image Credit- Twitter X) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

IND vs ENG: Sanju Samson (image via JioHotstar) भारत ने गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी20 वर्ल्ड...

IND vs ENG: हैरी ब्रूक का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा, संजू सैमसन ने जड़े ताबड़तोड़ 89 रन

T20 WC 2026, IND vs ENG (image via getty) सुपर 8 मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 97 रन की मैच जिताने वाली पारी के बाद, इंडिया के ओपनर संजू...