
Sanju Samson (Photo Source: X)
टीम इंडिया को 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है। इस मैच के लिए दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन में जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने नेट्स पर काफी पसीना बहाया। वहीं मुकाबले से पहले टीम बॉन्डिंग सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी और कोच सिंगिंग करते नजर आए। इसी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजे लिए।
दरअसल टीम बॉन्डिंग के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कोच अभिषेक नायर की सिंगिंग को देखकर सूर्या ने सैमसन की पोस्ट पर एक मजेदार कमेंट किया जो इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Sanju Samson और Abhishek Nayar ने टीम बॉन्डिंग सेशन के दौरान गाया गाना
टीम बॉन्डिंग सेशन के दौरान की सिंगिंग का वीडियो संजू सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सैमसन और अभिषेक नायर गाना गा रहे हैं- उड़ता ही फिरूं इन हवाओं में कहीं…इस पोस्ट के कैप्शन में संजू ने लिखा, “कुछ भी असंभव नहीं है। क्या मैं मुंबई आ सकता हूं?” इसी पोस्ट पर सूर्या ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप मुंबई आ रहे हैं, लेकिन चेन्नई, राजकोट और पुणे ऑडिशन के बाद”
View this post on Instagram
A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)
आप सोच रहे होंगे कि टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने कमेंट में इन शहरों के नाम क्यों ले रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि कोलकाता में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के बाद दूसरा मुकाबला इस सीरीज का चेन्नई में होगा, तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा और फिर चौथे मैच का आयोजन पुणे में होगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस तरह कप्तान सूर्या ने मजे लेते हुए कहा है कि आपको इन शहरों में भी ऑडिशन देना होगा।
वहीं टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएगी।
Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।
‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा
PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

